A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Desi Jugaad Video: हीटवेव से बचने का तगड़ा जुगाड़, इस ऑटो रिक्शा को देखते ही छूट जाएगी हंसी

Desi Jugaad Video: हीटवेव से बचने का तगड़ा जुगाड़, इस ऑटो रिक्शा को देखते ही छूट जाएगी हंसी

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक AC ऑटो रिक्शा को दिखाया गया है। वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है जो कि अब काफी वायरल हो रहा है।

Desi Jugaad Video, Unique Auto Rickshaw Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral Video, Viral N- India TV Hindi
Image Source : IG/@DIPANSHI___19 देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल।

Desi Jugaad Video: उत्तर भारत के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव का दंश झेल रहे हैं। इन जिलों में चल रहे लू के थपेड़ों ने लोगों का दोपहर में सड़क पर चलना दूभर कर दिया है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर लोगों को काफी हंसी आई। दरअसल, गुरुग्राम स्थित एक ऑटो रिक्शा में चालू हालत में एयर कंडीशनर लगा है। ये देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान रह गए।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dipanshi___19 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक नीले रंग का ऑटो रिक्शा दिखाया गया है जिसमें एसी लगा हुआ है। इस वीडियो ने ऑनलाइन यूजर्स का ध्यान तुरंत आकर्षित किया। वीडियो पर दिख रहे टेक्स्ट में लिखा था, "गुड़गांव में एक नई दुनिया बस गई है, एसी लगी ऑटो में" जो इस अनोखे लेकिन प्रभावशाली बदलाव को दर्शाता है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, "अरे यार... ऑटो को अपग्रेड कब मिल गया!!" वाहन पर हरे रंग की नंबर प्लेट लगी थी, जो यह दर्शाती है कि यह एक इलेक्ट्रिक वाहन है। बढ़ते तापमान और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती मांग को देखते हुए, कई यूजर्स को लगा कि ये वाहन गर्मियों के दौरान कम दूरी की यात्रा के लिए एक व्यावहारिक समाधान साबित हो सकता है।   

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो के वायरल होते ही कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'क्या वह इंडिकेटर का इस्तेमाल कर रहा था? अरे बाप रे! मैंने तो दशकों से किसी ऑटो कार को इंडिकेटर का इस्तेमाल करते नहीं देखा।' दूसरे ने लिखा कि, 'मुझे यह गुलाबी रंग में या स्कूबी डू मिस्ट्री मशीन के रंग में चाहिए।' तीसरे ने लिखा कि, 'यह हुंडई ऑटो है। हुंडई गुड़गांव में रहने वाले अपने कर्मचारियों को पिक एंड ड्रॉप सेवा प्रदान करती है।' एक चौथे यूजर ने उम्मीद जताई कि यह अवधारणा पूरे देश में फैलेगी और कहा, 'हमें इसकी पूरे भारत में जरूरत है।' एक यूजर ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं और लिखा, 'भारत में लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'ये बस हुंडई कर्मचारियों के लिए है, पास में 4-5 किमी वालों के लिए मेट्रो तक।'  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  
Video : विदेश जाने के बाद भारत वापस क्यों नहीं जाते लोग ? आयरलैंड में रह रहे भारतीय ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई