1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं प्रो लेवल जुगाड़, दीदी ने भुट्टे से बना डाला कश्मीरी केसर, Video देख यूजर्स बोले- 'गरीबी की हद है!'

इसे कहते हैं प्रो लेवल जुगाड़, दीदी ने भुट्टे से बना डाला कश्मीरी केसर, Video देख यूजर्स बोले- 'गरीबी की हद है!'

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने देसी जुगाड़ के कई वायरल वीडियो देखे होंगे। आज हम आपको ऐसा एक जुगाड़ दिखाएंगे जिसमें एक म​हिला ने भुट्टे के छिलकों के रेशे से कश्मीरी केसर बना डाला।

Desi Jugaad Video, Desi Jugaad, Desi Jugaad Viral Video, women made kesar from corn, funny desi jugd- India TV Hindi
Image Source : IG/@RADHIKAMAROO भुट्टे के रेशे से बनाया केसर।

Viral Video: भारत में देसी जुगाड़ एक आम बात है, जहां लोग अपनी रचनात्मकता और संसाधनों का उपयोग करके विभिन्न समस्याओं का समाधान निकालते हैं। देसी जुगाड़ में अक्सर स्थानीय सामग्री और तकनीक का उपयोग किया जाता है और यह एक किफायती और प्रभावी तरीका हो सकता है। हालांकि, इस बार देसी जुगाड़ रसमलाई के साथ अपनाया गया है। इसमें एक महिला ने केसर को घर पर ही बनाया। मगर, उसे बनाने का तरीका देख कोई भी घनचक्कर बन जाए। बहरहाल, अब ये वीडियो इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @radhikamaroo नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, महिला ने रसमलाई तैयार की है। जिसमें वो असली केसर के नहीं डालना चाहती है तो जुगाड़ ढूंढ़कर लाती है। महिला भुट्टे के छिलके के सबसे नीचे लगे रेशों को कैंची से काटती है और एक छोटी सी कटोरी में लाल रंग के पाउडर में पानी मिलाकर उन्हीं रेशों को भिगो देती है। थोड़ी देर के बाद नैपकिन पर महिला उन रेशों को बिछाकर रख देती है जो लाल रंग को अवशोषित कर चुके हैं। जैसे ही रेशे सूख जाते हैं तुरंत वो उन्हीं को रसमलाई पर केसर बनाकर इस्तेमाल कर लेती है।  

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि,'दुकान वालों को एक और आइडिया मिल गया घोटाला करने के लिए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'गरीबी की हद होती है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे आश्चर्य है कि यह देखने के बाद आपके मेहमान अब आपके घर खाना खाने से डरेंगे।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'फ्लेवर ने चैट छोड़ दी।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'जब घर वाले ही ऐसा करें तो बाहर वालों को क्या ही बोलें।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 

बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी, VIDEO
 

खाने को लेकर नखरे कर रही थी बहन, भाई ने दिया ऐसा मजेदार जवाब सुनते ही सदमे में चली गई, VIDEO