Desi Jugaad Video: भारत में लोगों की रचनात्मकता और उनकी समस्या समाधान की क्षमता इतनी बेहतरीन है कि लोग तुरंत एक से बढ़कर एक जुगाड़ बना देते हैं। संसाधनों के अभाव में कैसे अपने काम को समय पर पूरा करना है ये भारतीय लोगों से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता है। यही वजह है कि भारत में देसी जुगाड़ अपनाने वालों की संख्या बहुतायत में है। देसी जुगाड़ से कभी कोई रोटी फुलाने की मशीन बनाता है तो कभी कोई टीवी का प्रयोग कर हेलमेट बना देता है। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने तो देसी जुगाड़ की सारी हदें ही पार कर दी हैं। दरअसल, इस बार एक महिला ने कपड़े धोने के लिए मिक्सी को वाशिंग मशीन के तौर पर इस्तेमाल कर डाला।
एक्स पर सामने आया वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @Madddy17dutta नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है— 'जब जुगाड़ू दिमाग चले तो मिक्सी भी कपड़े धोने लगे। देखिए दीदी का कमाल।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला कपड़े धोने के लिए बैठी हुई है और उसके सामने वाशिंग मशीन न होकर मिक्सी रखी हुई है। इस मिक्सी के जार में पहले वो मग से पानी और वाशिंग पाउडर डालती है। इसके बाद एक—एक कर के महिला उसमें कपड़े डाल देती है। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने मिक्सी में ही कपड़ों को चला दिया।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'दीदी नें तो बहुत तगड़ा जुगाड़ बना दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'या तो मिक्सी जाएगी या फिर कपड़े एक ही चीज बचेगी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कपड़ों का सत्या नाश कर के ही मानेंगे।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इसमें तो पूरे घर का कपड़ा धो देंगी।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'कौन कहता है लड़कियों का दिमाग घुटने में होता है, ये बात बिल्कुल गलत है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गजब ! बंदे ने जुगाड़ की सारी हदें पार कर दीं, हेलमेट नहीं मिला तो टीवी का किया ऐसा इस्तेमाल, Video देख हंसी नहीं रुकेगी
Video: रोटी फुलाने का ये देसी जुगाड़ देख दिमाग का दही हो जाएगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोची होगी ये ट्रिक