बुर्ज खलीफा तक पहुंच गए जेट ? Video देख यूजर्स को हुआ संदेह; Grok ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Burj Khalifa Video Viral : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विमान को बुर्ज खलीफा टावर के पास मंडराते हुए देखा गया।
Burj Khalifa Video Viral : खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विमान बुर्ज खलीफा के बिल्कुल पास से कुछ इंच की दूरी से उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, ईरान ने हाल ही में तेहरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए समन्वित हमलों के जवाब में दुबई, दोहा, बहरीन और कुवैत सहित कई शहरों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। यही वजह है कि, वायरल वीडियो पर विमान की उपस्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। जब यूजर्स को इस पर संदेह हुआ तो उन्होंने ग्रोक से इस बारे में पूछा तो पता चला कि, वीडियो एआई जनरेटेड नहीं है।
एक्स पर वीडियो वायरल
पोस्ट को एक्स पर @HustleBitch_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में विमान को टावर के ठीक बगल में चढ़ते हुए दिखाया गया है, जिससे एक दिल दहला देने वाला भ्रम पैदा होता है जिसने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया है। पहली नज़र में फुटेज देखकर ऐसा लगता है कि विमान गगनचुंबी इमारत के बेहद करीब है। हालांकि, विमान दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के लिए निर्धारित मानक मार्ग को फॉलो कर रहा था और टावर से लगभग 1,300 से 1,400 फीट की सुरक्षित ऊंचाई बनाए हुए था।
ग्रोक ने दिया जवाब
इस वीडियो को एनालाइज करने के बाद ग्रोक ने लिखा कि, 'यह 21 फरवरी, 2026 का असली फुटेज है: अमीरात की फ्लाइट EK44 (A6-EPH) दुबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अंतिम चरण में थी। विमान बुर्ज खलीफा से लगभग 1,300-1,400 फीट की दूरी से सुरक्षित रूप से गुजरा। "कुछ इंच दूर" जैसा दिखने वाला दृश्य कैमरे के निचले कोण और ज़ूम के कारण एक भ्रम मात्र है। अंत में नीली लेजर लकीरें? बुर्ज खलीफा का रात्रिकालीन लाइट शो, जो इसकी एलईडी लाइटों के साथ सिंक्रनाइज़ किया गया है। कोई नाटकीयता नहीं, बस दुबई में विमानन का एक शानदार नजारा।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो को देखते ही देखते 93 लाख से अधिक व्यूज़ मिल गए और इस वीडियो को देखने के बाद इस पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा कि "यह वाकई बहुत करीब है और डरावना है।" दूसरे ने लिखा कि, "क्या विमान बैलिस्टिक मिसाइलों से बचने के लिए कम ऊंचाई पर उड़ रहा है?" तीसरे यूजर ने लिखा कि, “हाँ। दुबई के आसमान में विमान को देखना और उसका वीडियो बनाना वाकई अद्भुत है। मेरा मतलब है, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई इस तरह का वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा।” एक और ने कहा कि, "दुबई से क्लासिक पर्सपेक्टिव ट्रिक वीडियो सामान्य उड़ान ऊंचाई (हजारों फीट ऊपर) पर उड़ता हुआ विमान, जमीन से किए गए लो-एंगल ज़ूम के कारण ऐसा लगता है जैसे वह बुर्ज खलीफा या किसी अन्य गगनचुंबी इमारत के ऊपर से गुजर रहा हो।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
मटन चुस्ता बकरे का कौन सा अंग होता है, दबाकर खाते हैं लोग; असली जवाब सुनकर दिमाग घूम जाएगा
खीरे का सिरा घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा
