सोशल मीडिया की गलियों में आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ अलग देखने को मिलेगा। आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत कॉमन हो गया है और दिन भर लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम ऐसे पोस्ट देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी लोगों की अतरंगी हरकतें समेत न जानें क्या-क्या देखने को मिलता रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की किसी के साथ बाइक पर जा रही है। इस दौरान एक दूसरा लड़का देखता है कि लड़की का दुपट्टा काफी नीचे लटका हुआ है और अगर वो बाइक के टायर में फंस गया तो हादसा हो सकता है। इस वजह से वो लड़की को आवाज लगाकर उसे दुपट्टा के बारे में बताता है। लड़की अपना दुपट्टा देखती है और उसे ऊपर करने की जगह वो लड़के को उसकी कीमत बता देती है और फिर वो वहां से चली जाती है। लड़का भी हैरान हो जाता है। मजाकिया तौर पर यह वीडियो बनाया गया है जो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rupeshk14829210 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी का दुपट्टा।' खभर लिखे जाने तक वीडियो को सवा लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी तो बड़ी समझदार है, अब से पूरा डिस्क्राइब करके बताना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- 150 का है। तीसरे यूजर ने लिखा- आजकल भलाई का जमाना ही नहीं रहा।