आज के दौर में हर किसी के हाथ में फोन है और उसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अच्छा, बुरा, अजीब, अतरंगी या फिर बेवकूफी भरा नजर आता है तो लोग तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर तरह-तरह के खूब सारे वीडियो आते होंगे जिसमें आपको यह सब देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो देखने के बाद आपको उस लड़के पर गुस्सा आएगा जो वीडियो में नजर आता है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ट्रेन एक प्लेटफॉर्म पर रुकी हुई है। कई सारे लोग प्लेटफॉर्म की दूसरी तरफ उतरे हुए हैं मगर जैसे ही उन्हें बगल वाली ट्रैक पर ट्रेन आते दिखती है, कुछ लोग अपनी ट्रेन में चढ़ जाते हैं तो कुछ लोग बिल्कुल साइड हट जाते हैं लेकिन इसके बीच में एक लड़का उसी ट्रैक पर खड़ा रहता है जिसपर ट्रेन आ रही होती है। ट्रेन जब एकदम करीब आ जाती है तो वो वहां से हटता है। अब इसका एक यात्री ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक नमूने की सरासर बेवकूफी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 60 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हमारे यहां ऐसे नमूने बहुत हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये फिल्म से प्रभावित हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसके चक्कर में ट्रेन ड्राइवर को गाली खानी पड़ती।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी को डर नहीं लगता क्या? कारनामे का Video देख आप भी हंसेंगे