1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया का वो देश जहां जनवरी नहीं बल्कि सितंबर में मनाया जाता है नया साल, क्या आप जानते हैं नाम?

दुनिया का वो देश जहां जनवरी नहीं बल्कि सितंबर में मनाया जाता है नया साल, क्या आप जानते हैं नाम?

आज 1 जनवरी 2026 है और रात के 12 बजते ही कई देशों में लोगों ने इस नए साल का स्वागत बहुत ही खुशी के साथ किया। मगर क्या आप यह जानते हैं कि इस दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां जनवरी नहीं बल्कि सितंबर में नया साल मनाया जाता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

आज आप जब सुबह-सुबह उठे होंगे और अपना फोन चेक किया होगा तो आपको कई लोगों के मैसेज आए होंगे जिसमें 'Happy New Year' लिखा होगा। ऐसा भी हो सकता है कि रात के 12 बजे आपने भी कई सारे लोगों को यह मैसेज किया होगा और साथ में यह भी लिखा होगा कि यह नया साल उनके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आए। यह बहुत आम बात है क्योंकि कई देशों में 1 जनवरी को ही नया साल मनाया जाता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां सितंबर में नया साल मनाया जाता है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

किस देश में होता है ऐसा?

अब आपके दिमाग में यही सवाल चल रहा होगा कि ऐसा कौन सा देश है जहां जनवरी की जगह सितंबर में नया साल मनाया जाता है। आइए फिर आपको उस देश के बारे में बताते हैं। हम जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम इथियोपिया है। जी हां, उत्तर पूर्वी अफ्रीका में स्थित इथियोपिया में ही ऐसा होता है। दरअसल यहां 12 महीना नहीं बल्कि 13 महीने का साल होता है और 13वां महीना आमतौर पर 5 दिन का होता है और लीप ईयर में 6 दिन का होता है। यहां 11 सितंबर को नया साल मनाया जाता है और लीप ईयर में 12 सितंबर को नया साल मनाया जाता है।

ये जानकारी भी जान लीजिए

आपको बता दें कि ऐसा बताया जाता है कि 525 ईस्वी में जब रोमन चर्च ने अपने पुराने कैलेंडर में बदलाव किया था तो इथियोपिया ने उसे नहीं अपनाया और अपना पुराना कैलेंडर ही जारी रखा। इसी कारण वहां आज भी ग्रेगोरियन कैलेंडर को लोग फॉलो करते हैं और इसी कारण ये देश आज दूसरे देशों के मुताबिक साल में पीछे चल रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इस आर्टिकल का उद्देशय केवल आप तक यह जानकारी पहुंचानी है।

ये भी पढ़ें-

आपने Google पर कभी भी सर्च नहीं किया होगा ये शब्द, आज करके जरूर देखिए