A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शुगर फ्री चॉकलेट में चीनी होती है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

शुगर फ्री चॉकलेट में चीनी होती है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के फूड आइटम्स से जुड़े रोचक तथ्य पढ़े होंगे। मगर, आज हम आपको बताएंगे कि शुगर फ्री चॉकलेट में चीनी होती है या नहीं ?

Sugar Free Chocolate, Sugar Free Chocolate Recipe,  Chocolate, Chocolate Sugar Percentage, sugar fre- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK चॉकलेट।

Amazing Facts : 'किसी भी शख्स की खुशी का रास्ता पेट से होकर गुजरता है...' ये लाइन तो आपने अलग-अलग संदर्भ में कई बार सुनी होगी। ऐसा माना जाता है कि, जब भी मन उदास होता है या तनाव अधिक होता है तो अच्छा खाना खाने से मन-मस्तिष्क को परम आनन्द की अनुभूति होती है। चॉकलेट के साथ भी कुछ ऐसा ही है। चॉकलेट इकलौती ऐसी चीज है जिसे पाकर बच्चे, बड़े, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं, कपल या पैरेंट्स हर कोई खुश हो जाता है। चॉकलेट किसी को भी खुश करने या रूठे हुए को मनाने के उद्देश्य से ही दी जाती है ताकि उसकी मिठास उसे पाने वाले के ​दुख के लम्हों में खुशी की मिठास घोल दे। मगर, बदलते वक्त के साथ लोगों में ​मीठा खाना या मीठे व्यंजनों की मात्रा कम करने का ट्रेंड बढ़ा है। यही वजह है कि अब मार्केट में 'शुगर फ्री' चीजों ने अच्छी-खासी पैठ बना ली है जिसमें शुगर फ्री चॉकलेट्स भी शामिल हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि, शुगर फ्री चॉकलेट में चीनी होती है या नहीं ? आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। 

चॉकलेट खाने की क्रेविंग क्यों होती है

रिपोर्ट्स के मुताबिक चॉकलेट खाने की क्रेविंग उसमें छिपे ऐसे यौगिकों के कारण होती है जो मन को सुखद अनुभूति कराने वाले न्यूरोट्रांसमीटर को एक्टिव करता है। चॉकलेट खाने से डोपामाइन औ सेरोटोनिन हार्मोन निकलते हैं जिससे तनाव काफी कम होता है। यही वजह है कि स्ट्रेस में लोगों को चॉकलेट खाने की क्रेविंग होती है। कुछ रिसर्च का हवाला देकर ये भी कहा जाता है कि, कोको में मैग्नीशियम कुछ मात्रा में मौजूद होता है जो महिलाओं में कम मात्रा में होता है जिसकी वजह से चॉकलेट खाने की क्रेविंग महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा होती है। 

Image Source : Freepik चॉकलेट।

शुगर फ्री चॉकलेट में चीनी होती है या नहीं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Luker Chocolate नामक हैंडल से इसके बारे में बताया गया है। कैप्शन में लिखा है कि, 'यह एक ऐसा शब्द है जिसे हम आजकल अधिकाधिक देखते हैं, लेकिन सभी शुगर-फ्री लेबल का मतलब एक जैसा नहीं होता है। पूरी तरह से शुगर-फ्री चॉकलेट में कोई अतिरिक्त चीनी नहीं होती और इसके बजाय स्टीविया या माल्टिटोल जैसे स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब है कि प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली चीनी को भी मिलाकर प्रति सर्विंग 0.5 ग्राम से कम चीनी होती है। कई लोगों के लिए, यह सिर्फ एक पसंद का मामला नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, संतुलन और अपनी शर्तों पर चॉकलेट का आनंद लेने का विकल्प होने से संबंधित है और जब इसे ऐसे कोको से बनाया जाता है जिसकी पहचान की जा सकती है और जिसे नैतिक रूप से सही तरीके से प्राप्त किया गया है।' 

Image Source : FB/@Luker Chocolateफेसबुक पर वायरल पोस्ट।

शुगर फ्री चॉकलेट कैसे बनाई जाती है 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जाता है कि कच्चे कोको पाउडर, कोको बटर और स्टीविया, मोंक फ्रूट या एलुलोस जैसे प्राकृतिक स्वीटनर का उपयोग करके घर पर ही शुगर फ्री चॉकलेट बनाई जा सकती है।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; समझ लीजिए इसके पीछे छिपा साइंस 

मीट मसाला में मीट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें