A
Hindi News वायरल न्‍यूज क्या जनरल टिकट लेने पर रेलवे देता है इंश्योरेंस? अच्छे-अच्छों को नहीं पता होगा जवाब

क्या जनरल टिकट लेने पर रेलवे देता है इंश्योरेंस? अच्छे-अच्छों को नहीं पता होगा जवाब

आप अगर अकसर या फिर रोज ट्रेन से सफर करते हैं तो फिर आपके लिए यहां पर बहुत जरूरी जानकारी हम लेकर आए हैं। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें यह नहीं पता है कि ट्रेन का जनरल टिकट लेने पर उन्हें इंश्योरेंस मिलता है या फिर नहीं मिलता है। आइए आपको हम बताते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

भारत एक ऐसा देश है जहां अभी भी एक बड़ी आबादी आपको ट्रेन से सफर करते हुए मिलेगी। अब ट्रेन का टिकट कैसे बुक करवाना है, ट्रेन के अंदर खाना कैसे ऑर्डर करना है, ये कुछ ऐसी बातें हैं जो लगभग हर कोई जानता है। मगर कुछ जानकारियां ऐसी भी होती हैं जो अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है। लोगों के दिमाग में ऐसे सवाल नहीं आते हैं और उसी कारण उन्हें उसके बारे में पता नहीं होता है। इस आर्टिकल में भी हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं। जो लोग जनरल डिब्बों में सफर करते हैं, उनके बड़े काम की यह खबर है और अन्य लोगों को भी यह जानकारी पता होनी चाहिए।

जनरल टिकट लेने इंश्योरेंस मिलता है क्या?

कई सारे लोग ऐसे हैं ट्रेन में जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो क्या आप यह जानते हैं कि जनरल टिकट लेने पर रेलवे आपको इंश्योरेंस देता है या फिर नहीं देता है? कोई बात नहीं, हम आपको आज बताएंगे कि रेलवे जनरल टिकट पर इंश्योरेंस देता है या फिर नहीं देता है। आपको बता दें कि जो लोग जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं, उन्हें इंश्योरेंस की सुविधा नहीं मिलती है। हालांकि कोई हादसा होने पर रेलवे अधिनियम 1989 के जरिए मुआवजा जरूर देता है।

तो फिर किन लोगों को मिलता है इंश्योरेंस

आपको बता दें कि रेलवे की तरफ से जो इंश्योरेंस की स्कीम है वो ट्रेनों (पैसेंजर ट्रेनों और सब-अर्बन ट्रेनों को छोड़कर) के सभी रिज़र्व क्लास (SL, 1AC, 2AC, 3AC) के पैसेंजर के लिए है, लेकिन यह स्कीम सिर्फ IRCTC वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों के लिए। जो पैसेंजर रेलवे के मैनुअल रिज़र्वेशन काउंटर से रिज़र्व टिकट बुक करते हैं और जो बिना रिज़र्व टिकट के यात्रा करते हैं, वे इस इंश्योरेंस स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते।

ये भी पढ़ें-

गजब का रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाते-जाते राज्य ही बदल जाता है

होस्टल रूम छोड़ने से पहले बंदे ने बताई अपनी अजीब प्लानिंग, बातें सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान