आज के समय में आपको लगभग वो हर इंसान जिसके पास खुद का फोन है, वो आपको सोशल मीडिया पर मिल ही जाएगा। लोग अपने समय को काटने के लिए और मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का खूब यूज करते हैं। वहीं कुछ लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं और वो इसी कारण सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। अब आप वीडियो पोस्ट करने वाली श्रेणी में हों या फिर देखने वाली, आपकी फीड पर हर तरह के वायरल कंटेंट तो आते ही होंगे। आप उन्हें देखते भी होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स अपने रूम को दिखाते हुए अपनी प्लानिंग बता रहा है। वो बेड को दिखाकर बोलता है कि इस बेड को दूसरे बेड के ऊपर कर दूंगा। फिर अलमारी दिखाते हुए कहता है कि सबसे ऊपर ये अलमारी कर दूंगा और इस दूसरी अलमारी को उस गेट के सामने लगा दूंगा और मैं इस दूसरे गेट से निकल जाऊंगा। स्टडी टेबल की जगह भी बदलने को कहता है। फिर कहता है कि गद्दों को छत पर रखकर आऊंगा और पंखे को केकड़ा बना दूंगा। अब देखो, देखकर न चौंक जाएं ये, रूम दिया था कि खंडर दिया था।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Zoyakhan7025 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ये सब करके क्या मिलता है।' वीडियो में लिखा है, 'होस्टल रूम का आखिरी दिन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसी को शास्त्रों में मांग जला कहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है, पगला गया है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या कर रहा है पगला। एक अन्य यूजर ने लिखा- पागल लोग हैं। एक और यूजर ने लिखा- लॉजिक समझ ही नहीं आया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
2 छोटी बच्चियों को स्टेज पर अचानक दिखा धुआं, उसके बाद जो हुआ उसने Video कर दिया वायरल
ये चोर अब चोरी से तौबा ही कर लेगा, इसके साथ जो हुआ वो जरा आप भी देखिए