A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाए क्लिनिक पहुंची फिमेल डॉग, वायरल हो रहा दिल छू लेने वाला यह Video

बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाए क्लिनिक पहुंची फिमेल डॉग, वायरल हो रहा दिल छू लेने वाला यह Video

एक डॉगी अपने बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाकर वेटरनरी क्लिनिक पहुंचती है और वेटनरी के दरवाजे पर खड़ी हो जाती है। जिसे देख डॉक्टर दंग रह जाते हैं और पिल्ले को उठाकर अंदर उसके इलाज के लिए ले जाते हैं।

फिमेल डॉग अपने बच्चे को लेकर पहुंची हॉस्पिटल- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA फिमेल डॉग अपने बच्चे को लेकर पहुंची हॉस्पिटल

इंसान हो या जानवर सभी को अपने बच्चों से बहुत ही गहरा लगाव होता है। इंसानों की तरह जानवर भी अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखते हैं और उन्हें प्रेम करते हैं। इस बात की सच्चाई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस CCTV फुटेज से बयां हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक फिमेल डॉग अपने बेहोश पिल्ले को अपने मुंह में दबाकर एक वेटरनरी अस्पताल पहुंच जाती है। फिमेल डॉग को अपने बच्चे के साथ क्लिनिक के दरवाजे पर खड़े देख डॉक्टर भी हैरान रह गए।

डॉक्टरों ने किया डॉगी के बच्चे का इलाज

आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर उस डॉगी के बच्चे को उसके जबड़े से छुड़ाकर अंदर उसके इलाज के लिए ले जाते हैं। उस वक्त डॉगी के बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं देखी जा रही है। इसके बाद डॉक्टर ने उस बच्चे की हार्टबीट चेक की तो पता चला कि वह अभी भी चल रहा था। इसके बाद डॉक्टर उस बच्चे का इलाज शुरू करते हैं और उसे होश में ले आने में कामयाब होते हैं। इलाज के दौरान वह फिमेल डॉग अपने बच्चे के पास ही खड़ी होकर उसे देखते रहती है।

दिल को छू लेने वाली यह घटना तुर्किये देश की बताई जा रही है। जहां पिल्ले की मां उसके इलाज के लिए उसे बेयलिकडुजू अल्फा वेटरनरी क्लिनिक पहुंचती है। डॉगी को क्लिनिक के दरवाजे पर खड़ा देख डॉक्टर एमिर और डोगन ने उस डॉगी के पास पहुंचते हैं और फिर उसके बच्चे को गोद में उठाकर उसके इलाज के लिए अंदर ले जाते हैं। वीडियो को अस्पताल प्रबंधन ने अपने इंस्टाग्राम पेज @beylikduzu_alfa_veteriner से शेयर किया है। जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और साढ़े 5 लाख लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

अरे देवा, ये गड़बड़ है बाबा! फोन की बैटरी कम तो देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, शख्स ने Uber के किराए को लेकर कर डाली तगड़ी रिसर्च

'मुझे लड़की नहीं लड़के अच्छे लगते हैं', समलैंगिक संबंध पर क्या बोले प्रेमानंद जी महाराज, Video हुआ वायरल