1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोगेश भाई के साथ प्रैंक करना पड़ा महंगा, 1 सेकंड में पूरी पलटन ने चखा दिया मजा, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO

डोगेश भाई के साथ प्रैंक करना पड़ा महंगा, 1 सेकंड में पूरी पलटन ने चखा दिया मजा, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO

Prank Gone Wrong: सोशल मीडिया कुत्ते के साथ प्रैंक करते एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं इस वीडियो में लड़का पहले तो कुत्ते को छेड़ता है और फिर उसके बाद पूरी पलटन मजेदार अंदाज में बदला लेती है।

dog prank gone wrong, dog prank, prank with dog, dog prank viral video, dog prank video, prank video- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH कुत्ते के साथ प्रैंक करता शख्स।

Prank Gone Wrong: सोशल मीडिया पर आपने प्रैंक करते हुए लोगों के कई वीडियो देखे होंगे। हर वीडियो में आपको लोगों की मस्ती गुदगुदा देती होगी। खासकर सोशल मीडिया पर जानवरों के साथ किए गए प्रैंक वीडियो खूब देखे जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के को डोगेश भाई को परेशान करते हुए देखा जा सकता है मगर फिर उसके बाद डोगेश भाई सेना लड़के को दौड़ा लेती है जो देखकर लड़का भाग खड़ा होता है। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि, एक कुत्ता कूड़ेदान में घुसा होता है और आधा बाहर की ओर लटक रहा होता है। इसके बाद वहां पर एक लड़का आता है जो उसको धक्का मारकर अंदर की ओर गिरा देता है और फिर ढक्कन बंद कर देता है। जैसे—तैसे चिल्लाते हुए डोगेश भाई बाहर तो आ जाते हैं मगर ये सारा किस्सा उनका साथी डॉग पीछे से देख रहा होता है उसके बाद अचानक से डोगेश भाई की पूरी पलटन आ जाती है और लड़के को दौड़ा लेती है। 

यूजर्स ने दी प्रति​​क्रिया 

इस वीडियो को अब तक एक्स पर 51 हजार लोगों ने देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि, 'डोगेश के साथ मजाक नहीं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'डोगेश से पंगा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलेगा।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'पहले अनपढ़ जैसी हरकतें करो फिर कहेंगे काट लिया कुत्तों ने।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'और भाई! आ गया स्वाद।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
'श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...' Viral हो गया दोस्तों का ये Video, 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया लाइक
 

ये बच्चा तो IAS निकलेगा! मां के सवालों पर दिए ऐसे जवाब सुनकर यूजर्स भी हो गए हैरान, देखें VIDEO