1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोगेश भाई हनुमान जी का भक्त है! कुत्ते का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी देखें

डोगेश भाई हनुमान जी का भक्त है! कुत्ते का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी देखें

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो डॉग लवर्स को काफी पसंद आने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन लोग कुछ न कुछ रिकॉर्ड करके पोस्ट करते ही रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर एक से बढ़कर एक वीडियो देखते होंगे जो लोग पोस्ट करते हैं। आपको यह भी पता होगा कि उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों को पसंद आ जाते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने अब तक ऐसे न जानें कितने वीडियो और पोस्ट देखे होंगे। कभी-कभी जानवरों के भी कुछ वीडियो वायरल होते हैं। कुछ गुस्सा दिलाते हैं तो कुछ दिल जीत लेते हैं। अभी दिल जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि घर के अंदर पालतू कुत्ता एक कोने में शांति से पड़ा हुआ है। शख्स अपने टीवी में अलग-अलग गाने बजा रहा है। पहले वो बॉलिवुड फिल्म का गाना बजाता है, कुत्ता कुछ भी रिएक्ट नहीं करता है। इसके बाद वो कैलाश खेर का 'Babbam Bam' बताता है मगर कुत्ता कुछ भी रिएक्ट नहीं करता है। इसके बाद वो शख्स हनुमान चालीसा बजाता है और उसका धुन सुनते ही कुत्ता एक्टिव हो जाता है और रिएक्ट करने लगता है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shubhie_03 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डोगेश भाई हनुमान जी का भक्त है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई भी हमारी तरह है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं भी हनुमान जी का हूं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दुल्हन के दोस्त ने किया ऐसा मजाक कि Video हो गया वायरल, आप भी हो जाएंगे हंसने को मजबूर

बारिश हर किसी के लिए प्यारा नहीं होता, वायरल Video देख आपको भी लगेगा बुरा