समय चाहे कितना भी बुरा क्यों ना चल रहा हो। अगर आपका दोस्त आपके साथ खड़ा है तो फिर आप दुनिया की हर मुसीबतों को हंसते-हंसते झेल जाएंगे। एक सच्चा दोस्त ही हर हालत में अपने दोस्त का साथ देता है। चाह बात मरनी-जीने की ही क्यों ना हो। दोस्ती की ये भावना ना सिर्फ इंसानों में बल्कि ये जानवरों में भी होती है। अब आप इन दो कुत्तों की दोस्ती ही देख लीजिए। इन बेजुबान जानवरों की भावनाएं इंसानियत से भी बढ़कर दिख रही है। अपने दोस्त के लिए खुद की जान की बाजी लगा देना, अधिकतर लोग फिल्मों में ही देख पाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक कुत्ता अपने साथी को बचाने के लिए खुद की जान की बाजी लगा देता है और अपने दोस्त को मौत के मुंह से खींच लाता है।
कुत्ते ने बचाई अपने दोस्त की जान
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग का एक कुत्ता नदी में पानी के तेज बहाव में बहता नजर आ रहा है। लेकिन वहां पर मौजूद एक सफेद रंग का कुत्ता उसे बचाने की कोशिश करता दिख रहा है। शायद वह कुत्ता नदी में बह रहे कुत्ते का दोस्त है। जैसे ही सफेद रंग का कुत्ता वह कुत्ता अपने साथी को पानी के तेज बहाव में बहते देखा वैसे ही वह अपनी जान की परवाह किए बगैर ही नदी में कूद पड़ा और अपने दोस्त का कान पकड़ कर उसे खींचते हुए बाहर निकाल लाया।
दिल को छू गया यह वीडियो
दिल छू लेने वाले इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Be_Believing नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 10 लाख लोगों ने देखा और 22 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर उस बहादुर कुत्ते की बहादुरी की खूब तारीफ की। जो अपने दोस्त को मौत के मुंह से खींच लाया। कुछ लोगों ने तो उसे एक हीरो बताया। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने उस शख्स को खरी-खोटी सुनाया जो उस कुत्ते को बचाने के बजाय वीडियो बनाए जा रहा था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
कहां है दुनिया का सबसे बड़ा पिरामिड, अगर मिस्र पता है तो गलत हैं आप
'मार्क्स नहीं आएगा काम आएगा तो सिर्फ...', DU टॉपर को नहीं मिली इंटर्नशिप, रिजेक्शन झेलने के बाद लिखी दिल की बात