1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख रहे हो डॉली भाई की प्रीमियम किस्मत, एक तरफ करोड़ों की कार तो दूसरी तरफ खूबसूरत हसीना, देख लोगों को होने लगी जलन

देख रहे हो डॉली भाई की प्रीमियम किस्मत, एक तरफ करोड़ों की कार तो दूसरी तरफ खूबसूरत हसीना, देख लोगों को होने लगी जलन

डॉली चायवाला सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल में ही उनकी एक तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हुई। जिसमें वे एक मैकलॉरेन कार और एक खूबसूरत हसीना के साथ नजर आएं।

सुपर कार और खूबसूरत हसीना के साथ डॉली चायवाला- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सुपर कार और खूबसूरत हसीना के साथ डॉली चायवाला

किस्मत के धनी डॉली चायवाला आज अपने जीवन के अच्छे दिनों को जी रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी आलीशान जिंदगी की झलक देखने को मिलते रहती है। जिसे देख लोगों को अपने जीवन पर तरस आने लगता है। हाल में जो पोस्ट डॉली चायवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वह देख यकीनन तमाम लोगों का कलेजा जल-भुन गया। 

मैकलॉरेन कार के साथ डॉली की फोटो आई सामने

दरअसल, इस बार डॉली चायवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लग्जरी कार और एक खूबसूरत हसीना के साथ अपनी फोटो शेयर की है। जिसके कैप्शन में डॉली ने लिखा है- "मैकलॉरेन मेरी फेवरेट है और आपकी कौन सी है?" डॉली के कैप्शन से पता चलता है कि इस कार का नाम मैकलॉरेन है और इसकी कीमत तकरीबन 4 करोड़ रुपए है। डॉली के इस पोस्ट को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी किस्मत और पढ़ाई-लिखाई को जमकर कोसा है।

पोस्ट देख लोगों ने शुरू किया अपनी किस्मत को कोसना

जहां एक यूजर ने डॉली के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या लाइफ है! दूसरे ने लिखा- भाई के अच्छे दिन चल रहे हैं। तीसरे ने लिखा- जो ऊपरवाला मेहरबान तो गधा पहलवान। चौथे ने लिखा- क्या फायदा मेरी लाखों की डिग्री का। पांचवें ने लिखा- आज से मां भी चाय बेचूंगा। मालूम हो कि डॉली चायवाला इस वक्त दुबई में रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर डॉली को लाखों लोग फॉलो करते हैं और अक्सर डॉली के बड़े-बड़े शख्सियतों के साथ मुलाकात करते फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:

CISF की गाड़ी को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे देश के जवान, भीषण हादसे का Video आया सामने

करोड़ों की कार के सामने सेल्फी ले रहा था गरीब, लड़के ने बैठाकर कराई सैर, वायरल Video को आनंद महिंद्र ने किया पोस्ट