1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: खूबसूरत चेहरे को देख गच्चा ना खा जाना, आवाज जब सुनेंगे तो पांव तले खिसक जाएगी जमीन

Video: खूबसूरत चेहरे को देख गच्चा ना खा जाना, आवाज जब सुनेंगे तो पांव तले खिसक जाएगी जमीन

इस लड़की का वीडियो देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आपके सामने दिख रही ये लड़की कहीं लड़का तो नहीं। हालांकि इसका अंदाजा आप वीडियो को देखने के बाद ही लगा पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस लड़की का वीडियो- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस लड़की का वीडियो

हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी आवाज पुरुषों की तरह है। वीडियो में वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के बारे में कुछ कहते हुए नजर आ रही है। लेकिन उसकी आवाज किसी महिला की तरह नहीं बल्कि किसी पुरुष की तरह लग रही है। वीडियो में दिख रही लड़की का चेहरा बेहद ही खूबसूरत है। जिसे देखने के बाद लोग उसके ख्यालों में डूब जाएंगे। लेकिन जैसे ही वह कैमरे के सामने अपना मुंह खोलती है और उसके मुंह से पुरुषों की आवाज निकलती है तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नााम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर महिला की आवाज को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये लड़की नहीं बल्कि लड़का है। दूसरे ने लिखा- लोग इसका चेहरा देख गच्चा खा जाते होंगे लेकिन असली सच्चाई तो इसकी आवाज सुनने के बाद ही पती चलती होगी। तीसरे ने लिखा- बस आवाज मर्दों की है बाकी सब कुछ औरतों जैसा ही है।

महिलाओं की आवाज क्यों होती है पतली

आम तौर पर, महिलाओं की आवाज पुरुषों की आवाज से पतली होती है। हालांकि, कभी-कभी किसी महिला की आवाज पुरुषों की तरह भी हो सकती है। यह पूरी तरह निर्भर करता है साउंड के पिच पर और  उसकी आवृत्ति पर। महिलाओं की आवाज पतली होने की वजह यह होती है कि उनके वोकल कॉर्ड्स युवावस्था के बाद 20-30% पतले हो जाते हैं। जबकि मर्दों के साथ ऐसा नहीं होता।

ये भी पढ़ें:

9 साल से बाबा की खोपड़ी पर बैठा है ये कबूतर, महाकुंभ में आए एक और संन्यासी का Video हुआ वायरल

मात्र 10 रुपए की पर्ची कटवाएं, ठंड में नहाएगा कोई और लेकिन पुण्य मिलेंगे आपको, काहिल लोगों के लिए आया ये नया स्कीम