1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'प्रिंसेस ट्रीटमेंट की उम्मीद मत करो..' अमेरिका में जीवन की सच्चाई बताते हुए बोली भारतीय महिला, Video Viral

'प्रिंसेस ट्रीटमेंट की उम्मीद मत करो..' अमेरिका में जीवन की सच्चाई बताते हुए बोली भारतीय महिला, Video Viral

सोशल मीडिया पर एक भारतीय महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने अमेरिका में जीवन की सच्चाई बताई है।

Indian Woman in US, Indian Woman in America, Indian in US, Life in US Video - India TV Hindi
Image Source : X/@LAKSHAYMEHTA08 भारतीय महिला का वीडियो वायरल।

अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को सच्चाई से रूबरू कराया है। उनका कहना है कि विदेश में जीवन उतना आसान नहीं है जितना कई लोग सोचते हैं। एक वीडियो में उन्होंने अकेले रहने से जुड़ी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बारे में बताया और नए आने वालों से आग्रह किया कि वे अपने देश जैसी सुख-सुविधाओं की उम्मीद न करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि, हर कुछ दिनों में पीने का पानी खरीदना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है जिसकी उन्होंने अमेरिका जाने से पहले कभी कल्पना भी नहीं की थी।

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @lakshaymehta08 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला ने बताया कि वह हर तीन दिन में पीने के पानी की बड़ी बोतलों पर लगभग 3.50 डॉलर (लगभग 300 रुपये) खर्च करती है। उसने मजाक में कहा कि उन भारी बोतलों को ढोना उसके भविष्य के बच्चों को सुनाई जाने वाली कहानियों में से एक होगा। वे बोलीं कि, 'मैंने सोचा था कि अमेरिका आने के बाद मैं आत्मनिर्भर हो जाऊंगी। लेकिन पहले मुझे पानी का इंतजाम करना होगा और फिर अपने सपनों को पूरा करना होगा।' उन्होंने विदेश में बसने की उम्मीद रखने वाले लोगों खासकर महिलाओं से कहा कि, उन्हें घर जैसा लाड़-प्यार और देखभाल की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, जहां माता-पिता अक्सर रोजमर्रा के कई काम संभालते हैं। महिला ने बताया कि काम पर लंबे समय के बाद, पानी खरीदना और लाना जैसे साधारण काम भी थका देने वाले लग सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद, उन्हें रूखी त्वचा की समस्या बनी रहती है। 

यूजर्स ने उठाए सवाल 

कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'अमेरिका में कोई ऐसा नहीं करता, बिलकुल कोई नहीं! यह पूरी तरह बकवास है।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'वह या तो बिल्कुल बेवकूफ है या सिर्फ वायरल कंटेंट बना रही है। आरओ प्यूरीफायर काफी किफायती होते हैं और घरों में लगाए जा सकते हैं। ज्यादातर मामलों में इसकी बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती।'

तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह तो बस एक कल्चरल बात है। वैसे, 150 अमेरिकी डॉलर में आरओ फिल्टर मिल जाता है।'

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे वाटर फिल्टर मिलते हैं जिन्हें आप खरीदकर अपनी रसोई में रख सकते हैं, जो पानी को फिल्टर कर देते हैं। ड्रेओ नाम की एक कंपनी ऐसे फिल्टर बनाती है।'

पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'सिंक के नीचे लगने वाले आरओ फिल्टर उपकरण 150 से 1500 डॉलर तक की कीमत में उपलब्ध हैं। मेरे एक दोस्त ने ऐसा ही एक उपकरण लगवाया है क्योंकि उनके रेफ्रिजरेटर में वाटर डिस्पेंसर नहीं है। उन्होंने गैरेज में एक बड़ा आरओ सिस्टम लगवाया है क्योंकि कठोर पानी के कारण उनके और उनकी पत्नी के बाल झड़ रहे थे। इसकी कीमत 1200 डॉलर थी।'
गौरतलब है कि, इससे पहले भी एक अमेरिका में रह रही भारतीय महिला का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी थी। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें - 
अमेरिका से 17 साल बाद भारत लौटा ये कपल, वजह सुनते ही चौंक जाएंगे आप; Video को मिले 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज