1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नशे में धुत यात्री ने बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में मचाया हंगामा, Crew ने इस तरह किया इलाज

नशे में धुत यात्री ने बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में मचाया हंगामा, Crew ने इस तरह किया इलाज

कई बार लोग सफर के दौरान शराब पी लेते हैं और फिर वो वहां पर ड्रामा करते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने फ्लाइट में किया जिसके बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/WISH_AVIATION वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में अब हर किसी के हाथ में फोन है जिसके अंदर बहुत ही अच्छी क्वालिटी का कैमरा भी होता है और लोग उस कैमेरा का खूब इस्तेमाल भी करते हैं। लोगों को जब भी कहीं कुछ अतरंगी या फिर ड्रामा होता हुआ नजर आता है तो वो तुरंत ही उसे कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसी कारण हमें सोशल मीडिया पर लड़ाई और ड्रामे के वीडियो खूब देखने को मिलते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर देरी नहीं करते हैं और आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि कुछ क्रू मेंबर्स एक शख्स को पकड़कर ले जा रहे हैं और वो जाना नहीं चाहता है। वहीं दूसरे यात्री यह सब ड्रामा देख रहे हैं और कुछ लोग उसका वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि क्रू मेंबर्स जिस शख्स को खींचकर ले जा रहे हैं वो जाने से बच रहा है और पूछ रहा है कि ये क्या जबरदस्ती है। वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया गया है कि उसने ड्रामा किया तो ग्राउंड क्रू ने उसे उतार दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर wish_aviation नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और मामले की जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली एक नियमित फ्लाइट में उस समय ड्रामा हुआ जब विमान के उड़ान भरने की तैयारी के ठीक पहले एक नशे में धुत यात्री चिल्लाने लगा और अपनी सीट पर बैठने से इनकार कर दिया। यात्रियों ने इसको रिकॉर्ड किया, जिसमें हंसी से लेकर निराशा तक का रिएक्शन शामिल था, जबकि दूसरे लोग चुपचाप किसी सुचारू समाधान की उम्मीद कर रहे थे। एयरलाइन के कर्मचारियों द्वारा शांति और पेशेवर तरीके से स्थिति को संभालने के कारण, अंततः स्थिति नियंत्रण में आ गई। हालाँकि, इस घटना के कारण उड़ान में देरी हुई और कई लोग इस बात पर अचंभित थे कि एक यात्री का व्यवहार पूरी यात्रा को कैसे बाधित कर सकता है।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Bhai Dooj के दिन वायरल हुआ भाई-बहन का अनोखा प्यार, Video देख आ जाएगी हंसी