1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bhai Dooj के दिन वायरल हुआ भाई-बहन का अनोखा प्यार, Video देख आ जाएगी हंसी

Bhai Dooj के दिन वायरल हुआ भाई-बहन का अनोखा प्यार, Video देख आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 01:39 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में भाई-बहन का अनोखा प्यार दिख रहा है। वैसे तो ये वीडियो पुराना मालूम पड़ता है लेकिन भाई दूज के लिए दिन वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@_BRUCE__007

भारत में जब भी कोई त्योहार आता है तो उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाते हैं। कुछ पुराने वीडियो होते हैं तो कुछ नए ट्रेंड आ जाते हैं तो वो वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा कई फिल्मों के मीम भी उस रेस में शामिल हो जाते हैं और हमें सोशल मीडिया पर दिखते हैं। इन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप एक दिन में कई सारे वायरल पोस्ट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसके घर का है यह तो नहीं पता मगर कुछ ऐसा है जिसे देख लोग इसे भाई दूज से जोड़ रहे हैं। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला किसी से बात कर रही है। दूसरी महिला पीछे नजर आ रही है और वहीं एक कोने में भाई-बहन आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। भाई-बहन एक दूसरे प्यार भी बहुत करते हैं और इनके बीच में लड़ाई भी बहुत होती है और इसी कारण ये वीडियो भाई दूज के मौके पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_Bruce__007 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'हैप्पी भाई दूज' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यही तो है भाई बहन का प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा- हैप्पी भाई दूज। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Best Rangoli Ever का अवार्ड तो इसी को मिलना चाहिए, क्रिएटिविटी आप भी देखिए

लो भाई सावधानी हटी और दीदी के साथ दुर्घटना घटी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।