आज के इस समय में आपको शायद ही कोई ऐसा मिलगा जिसके पास स्मार्ट फोन तो है मगर फिर भी वो सोशल मीडिया की गलियों से खुद को दूर रखता हो वरना आजकल तो कई बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप भी अगर इन गलियों में चक्कर लगाते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। कभी हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं तो कई बार कुछ हादसे और लोगों की अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
इंटरव्यू में शख्स ने क्या बताया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दो लोग एक शख्स का इंटरव्यू ले रहे हैं और वो उससे पूछते हैं कि 10वीं कक्षा में उसके कितने प्रतिशत नंबर आए थे। इसके जवाब में वो बताता है कि 59% आए थे। इसके बाद वो पूछते हैं कि 12वीं में कितने आए थे तो वो बोलता है कि उसने 12वीं नहीं की है। अब इंटरव्यू लेने वाले पूछते हैं कि उसने 12वीं क्यों नहीं किया तो वो बोलता है, 'मास्टर मैडम को ही लेकर भाग गया और स्कूल बंद हो गया।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर comedyculture.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- काश ये बहाना मैं दे पाता। दूसरे यूजर ने लिखा- जब हमारी 12वीं करने की बारी आई तो मास्टर जी ने स्कूल की 13वीं कर दी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था लड़का मगर हो गया कांड, Video देख नहीं रुकेगी हंसी
हाईवे पर लगे स्पीडोमीटर का इस लड़के ने किया अनोखा इस्तेमाल, Video हो गया वायरल