1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: दादी और उनकी बेस्टी का स्वैग तो देखिए जरा, उम्र को ठेंगा दिखाते हुए बाइक पर धूम मचाते आईं नजर

VIDEO: दादी और उनकी बेस्टी का स्वैग तो देखिए जरा, उम्र को ठेंगा दिखाते हुए बाइक पर धूम मचाते आईं नजर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हमें यह सिखाता है कि जिंदगी को खुलकर जीना चाहिए, चाहे उम्र कितनी भी हो। लोगों के मन में अक्सर यह धारणा होती है कि बुजुर्ग लोग केवल आराम करने या घर पर रहने के लिए होते हैं। लेकिन इन दादियों ने साबित कर दिया कि जिंदादिली की कोई उम्र नहीं होती।

दादी लोगों का स्वैग सोशल मीडिया पर बिखरा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA दादी लोगों का स्वैग सोशल मीडिया पर बिखरा

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है। जहां कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं, जो देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दो बुजुर्ग महिलाएं बाइक पर सवार होकर अपना स्वैग दिखाते नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी इस बात से सहमत होंगे कि उम्र महज एक नंबर है और जिंदादिली का कोई ठिकाना नहीं।

दादी लोगों का मस्ती भरा स्वैग

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बुजुर्ग महिलाएं एक बाइक पर सवार हैं। हालांकि बाइक चल तो नहीं रही लेकिन उनका स्वैग धूम फिल्म के हीरो से कम नहीं लग रहा। दोनों बुजुर्ग महिलाओं की आंखों पर चश्मा भी नजर आ रहा है। जो उनके किलर लुक को और भी परफेक्ट बना रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी बाइक राइड करने का फुल नाटक कर रही हैं जबकि उनकी बेस्टी पीछे बैठें मस्ती भरे अंदाज में सफर का मजा ले रही हैं। वीडियो में दोनों का कॉन्फिडेंस और बेफिक्र अंदाज देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 

वीडियो देख लोगों ने दादी को बताया रॉकस्टार 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shark_sahil_36 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- "दादी और उनकी बेस्टी का स्वैग हीरो से कम नहीं।" दूसरे ने लिखा- "दादी जी, आप तो रॉकस्टार हैं, इस उम्र में ऐसा स्वैग, कमाल है।" तीसरे ने लिखा- "इन दादियों को देखकर लगता है, हमें तो अभी और मेहनत करनी है।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और इन दादियों की हिम्मत और उनके जोश की जमकर तारीफ की। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

कुत्ते और बिल्ली की इस तस्वीर में एक अलग सिल्हूट को पहचानें, 15 सेकेंड पूरा करना है यह चैलेंज

देखने में बस लग रहा सेम टू सेम, लेकिन इस तस्वीर में छुपे हैं 5 अंतर, खोज दिए तो मान जाएंगे गुरु