1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बॉस पर भारी पड़ा उसका कर्मचारी, चालाकी करके छुट्टी पर निकला, देखें Video

बॉस पर भारी पड़ा उसका कर्मचारी, चालाकी करके छुट्टी पर निकला, देखें Video

एक बॉस ने अपने कर्मचारियों के सामने एक ऑफर रखा कि जो भी उसके सवाल का जवाब देगा, उसे एक हफ्ते की छुट्टी मिलेगी और पैसा भी नहीं कटेगा। इसके बाद एक शख्स ने जो किया, वो आपको पसंद आ सकता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/UZAIRGHAZANFAR वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में चालाक लोगों की कोई कमी नहीं है और लोग कैसी-कैसी चालाकी करते हैं, यह जानने का सबसे अच्छा अड्डा सोशल मीडिया है क्योंकि यहां ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर कुछ दिनों में ऐसा एक वीडियो दिख ही जाता है जिसमें किसी शख्स की चालाकी देखने को मिल जाती है। उसमें से कुछ वीडियो स्क्रिप्टेड भी होते हैं मगर उन्हें देखने में मजा तो आता ही है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में वायरल होने जैसा क्या दिखा।

बॉस पर कैसे भारी पड़ा कर्मचारी?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें बॉस अपने कर्मचारियों से बोलता है कि जो भी इस सवाल का सही जवाब देगा और अभी देगा उसे एक सप्ताह की Paid Leave मिलेगी। इसके तुरंत बाद एक कर्मचारी वहां बॉल गिरा देता है और यह देखते ही बॉस पूछता है कि ये किसने किया। अब टेक्निकली यही उसका सवाल हो गया और तुरंत पीछे से वो बंदा निकलता है जिसने बॉल फेंका था और कहता है, 'ठीक है बॉस, वह मैं ही हूं।' इसके बाद बॉस से हाथ मिलाते हुए निकल जाता है। अब यह स्क्रिप्टेड वीडियो है लेकिन मजेदार है और इसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर uzairghazanfar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 70 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के एक यूजर ने लिखा- इसने कमाल कर दिया और बॉस हैरान हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ने बॉस को मात दे दी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये नौकरी के लिए ओवर क्वालिफाइड है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी अनोखी CV आपने अब तक नहीं देखी होगी, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

अरे यार हम बच्चों पर दया करो! इस छोटे बच्चे ने क्यों कही ये बात, देखें Video