आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और हर कोई सोशल मीडिया पर है। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वो वीडियो बनाकर पोस्ट भी करते हैं। अब हर बच्चे का बनाया वीडियो तो नहीं मगर कई सारे बच्चों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी स्क्रोल करते-करते एक बच्चे का वीडियो नजर आया। उस वीडियो में बच्चे ने जो बातें कही हैं, उससे पता चला रहा है कि गर्मियों में स्कूल जाने से वो कितना परेशान है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में बच्चे ने क्या कहा।
Related Stories
बच्चे ने की दया करने की बात
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्चा नजर आ रहा है जो स्कूल के यूनिफॉर्म में है और पीठ पर बस्ता है। वो कहता है, '42 डिग्री गर्मी में, कड़कती धूप में, पसीने से लथपथ हम बच्चें रोज स्कूल जाते हैं। अरे यार हम बच्चों पर दया करो। हम बच्चों की तबीयत खराब हो जाएगी।' वो आगे कहता है, 'जब मैं PM बनूंगा न तो गर्मियों में स्कूल जाना बैन कर दूंगा।' गर्मी में स्कूल जाने और गर्मी से परेशान होकर बच्चे ने कहा कि बच्चों पर दया करो और उसकी बातों के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर popkalanation नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। अब बच्चे का बनाया यह वीडियो कब का है, यह तो नहीं पता मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस बच्चे का Attitude तो कमाल का है, Video देख लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन
गन्ने के जूस के साथ ऐसा अन्याय देख दिमाग खराब हो जाएगा आपका, Video हो रहा है वायरल