आज के दौर में सोशल मीडिया इतना ज्यादा कॉमन हो गया है कि आपको हर इंसान सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। सोशल मीडिया के जरिए कई सारे लोग वायरल हुए हैं तो वहीं कुछ लोग अभी भी वायरल होने के लिए वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में कुछ लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं कि उनका वीडियो वायरल तो हो जाता है मगर लोगों को वो देखकर सिर्फ गुस्सा ही आता है। आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसने आपका दिमाग खराब किया होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वीडियो में ऐसा क्या दिख गया?
अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग बाहर जब किसी काम से जाते हैं तो कई बार गर्मी से काफी परेशान हो जाते हैं और ऐसे में गन्ने का जूस उन्हें बहुत राहत देता है। आप भी शायद गन्ने का जूस बड़े चाव से पीते होंगे मगर शायद वायरल वीडियो देख अगली बार न पीएं। दरअसल वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी गन्ने के बीच में जहां लोग नींबू और पुदीना डालते हैं, इस आदमी ने मटर पनीर की सब्जी डाल दी है और उसके साथ ही जूस बना देता है। इसके बाद एक शख्स उसे पीता भी दिखता है। यह सब शायद वायरल होने के लिए किया गया है मगर ऐसा करने की क्या ही जरूरत है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MananNatani1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'मैं देखा, तुम भी देखो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे भाई, खाना खाते देख लिया, अब उल्टी आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले मैगी और अब गन्ना। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो अपराध है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अपनी मम्मी के लिए लड़के ने गाया प्यारा सा गाना, Video देख दिल हार बैठेंगे, लोगों ने भी किया रिएक्ट
Video of the day: शख्स का बनाया स्केच देख विदेशी कपल की हंसी ही नहीं रुकी, जरा आप भी देखिए