1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video of the day: शख्स का बनाया स्केच देख विदेशी कपल की हंसी ही नहीं रुकी, जरा आप भी देखिए

Video of the day: शख्स का बनाया स्केच देख विदेशी कपल की हंसी ही नहीं रुकी, जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 06, 2026 06:48 am IST,  Updated : May 06, 2026 06:48 am IST

आजकल शादियों में कई लोग कैरिकेचर आर्टिस्ट को बुलाते हैं जो वहां आए मेहमानों के व्यंगात्मक स्केच बनाते हैं और ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral video, viral photo, funny photo- India TV Hindi
कैरिकेचर आर्टिस्ट का बनाया कार्टून देख हंसता हुआ कपल Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER

हमारे देश में कला और कलाकार की कोई कमी नहीं है और अगर किसी को यह जानना है कि हमारे देश में कितने टैलेंटेड लोग हैं, तो उसके लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो खूब देखने को मिलते हैं जिसमें लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं। कोई गजब का डांस करता दिखता है तो कोई बांस से कमाल का ग्लास बना देता है, कोई स्केच बनाने में माहिर होता है तो कोई अपने जुगाड़ से लोगों को हैरान कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो ऐसे कई वीडियो देखे होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

विदेशी कपल की नहीं रुकी हंसी

आज के समय में कई सारे लोग अपने यहां फंक्शन में कैरिकेचर आर्टिस्ट को बुलाते हैं। जिन्हें नहीं पता कि कैरिकेचर आर्टिस्ट कौन होते हैं, उन्हें बता दें कि ये ऐसे कलाकार होते हैं जो किसी इंसान की व्यंगात्मक स्केच या दूसरे शब्दों में कहें तो कमाल का कार्टून बनाते हैं जिन्हें देखकर इंसान अपनी हंसी को नहीं रोक पाता है। आइए अब मुद्दे पर आते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कैरिकेचर आर्टिस्ट एक विदेशी कपल का कार्टून बनाता दिखता है। पति के सिर पर बाल काफी कम है तो आर्टिस्ट ने उसी पर केंद्रित होकर स्केच बनाया जिसमें उसकी पत्नी उसके बाल हटाती (जैसे घास को छीला जाता है) दिखती है और यह देखकर विदेशी कपल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

अभी आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट की तरफ से पोस्ट किया गया है और जब तक हमने यह खबर लिखी, उस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं मगर यह वीडियो किस अकाउंट पर सबसे पहले पोस्ट हुआ था और यह किस फंक्शन का है, ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में नीचे उभार क्यों होता है? डिजाइन समझने की गलती न करें

Blinkit वाले भइया ने मांग लिए खुले पैसे, फिर जो हुआ वो देख हंसी नहीं रुकेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।