सोशल मीडिया गजब का प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन न जानें कितने सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते होंगे क्योंकि आज के समय में यह बहुत ही नॉर्मल हो गया है और लोगों की जिंदगी से जुड़ गया है। आप जितनी बार सोशल मीडिया पर जाते होंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ वायरल कंटेंट देखने को मिल ही जाता होगा। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शुरुआत में एक लड़की रोते हुए नजर आती है। उसे दिखाते हुए महिला बोलती है कि ये हैं 90% लाने वालों के हाल। इसके बाद वो एक लड़के को दिखाती है जिसके हाथ में मिठाई का डिब्बा नजर आता है। वो शायद मिठाई बांट रहा हो। अब उसे दिखाते हुए महिला बोलती है कि ये हाल है 60% वालों के। इसके बाद वो उस लड़के को बुलाकर पूछती है वो खुश है क्या तो वो बोलता है कि वो खुश है। इसके बाद वो फिर से लड़की को दिखाते हुए बोलती है कि देखो वो खुश है और 90% वाले खुश नहीं हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Prithviraj23239 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, '90% वाली रो रही है और 60% वाला सेलिब्रेट कर रहा है। यह नाइंसाफी है।' यह कैप्शन हंसने वाली इमोजी के साथ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़के ऐसे ही होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत नाइंसाफी है। तीसरे यूजर ने लिखा- खुशी जरूरी है, नंबर्स नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- कहां से आ रहे हैं ये लोग।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दूल्हे ने अपनी दुल्हन के साथ बनाई रील जिसे देख जल-भूने लोग, देखें Video
चलती बाइक पर महिला को पीटता दिखा शख्स, वायरल Video देख गुस्सा आ जाएगा