1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती बाइक पर महिला को पीटता दिखा शख्स, वायरल Video देख गुस्सा आ जाएगा

चलती बाइक पर महिला को पीटता दिखा शख्स, वायरल Video देख गुस्सा आ जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 04, 2026 06:42 am IST,  Updated : May 04, 2026 06:42 am IST

अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको गुस्सा जरूर आएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा और फिर आपको लोगों के रिएक्शन बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का फायदा भी बहुत है। लोगों को जब भी कुछ गलत होते दिखता है या फिर बहुत ही तारीफ के काबिल कुछ होते दिखता है तो लोग तुरंत उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब एक बार ऐसे वीडियो पोस्ट होते हैं तो वो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपनी बाइक पर जा रहा है और उसके पीछे एक महिला भी बैठी हुई है। अब इन दोनों के बीच में क्या बात हुई, लड़ाई हुई या कुछ और यह तो नहीं दिखा मगर वो आदमी उस महिला को मारते हुए नजर आ रहा है। वो बाइक चलाते हुए पीछे की तरफ हाथ लाकर महिला को मार रहा है। वो कभी महिला के बाल खींचता है तो कभी मुक्के मारता है और महिला चुपचाप बैठी हुई है। किसी ने यह देखा और वीडियो बना लिया जो अब काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये भले ही उसका निजी मामला हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ये गिरफ्तार हुआ कि नहीं? तीसरे यूजर ने लिखा- कोई उसकी बाइक को रोकने की कोशिश क्यों नहीं कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये अस्वीकार्य है, पब्लिक प्लेस पर ऐसे मारपीट करने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यहां नमूनों की कमी नहीं है, लड़के की हरकत देख आप भी यही कहेंगे, देखें वायरल Video

अरे दीदी के साथ ये क्या हो गया, वायरल Video देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।