1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने अपनी दुल्हन के साथ बनाई रील जिसे देख जल-भूने लोग, देखें Video

दूल्हे ने अपनी दुल्हन के साथ बनाई रील जिसे देख जल-भूने लोग, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 05, 2026 11:49 am IST,  Updated : May 05, 2026 11:49 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोग अपना रिएक्शन देंगे जैसे कमेंट सेक्शन में देखने को मिला। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VEEJUPARMAR

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और हर कोई सोशल मीडिया पर भी है। लोग अपने काम से फ्री होते ही सोशल मीडिया ओपन कर लेते हैं और वहां तरह-तरह के वीडियो देखते हैं। उम्मीद है कि आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर हर दिन एक से बढ़कर एक वायरल कंटेंट भी आते होंगे। अभी बी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर वीडियो से ज्यादा मजा तो आपको लोगों के कमेंट्स पढ़कर आएगा क्योंकि लोगों की जलन देखने को मिलेगी। आइए आपको वायरल वीडियो और फिर कमेंट्स के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दुल्हन की विदाई के बाद का है। गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं। इसी दौरान दूल्हा पंजाबी गाने पर वीडियो बनाते हुए लिप्सिंग करता है। इसके बाद वो अपनी दुल्हन को भी दिखाता है। वो भी इस गाने पर मजे लेते और लिप्सिंग करते हुए नजर आती है। इसके बाद वीडियो में दोनों साथ में आते हैं और इस गाने का आनंद उठाते दिखते हैं। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया है जिसके बाद कई सारे लोग जल-भून बैठे। उनके कमेंट्स जानने से पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सरकारी नौकरी की ताकत।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर गलती हो कहां रही है हमसे। दूसरे यूजर ने लिखा- तुम सही हो भाई। एक यूजर ने लिखा- सही है यार। वहीं एक यूजर ने लिखा- कम से कम वो खुश है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चलती बाइक पर महिला को पीटता दिखा शख्स, वायरल Video देख गुस्सा आ जाएगा

यहां नमूनों की कमी नहीं है, लड़के की हरकत देख आप भी यही कहेंगे, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।