अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, लोगों के बीच में कोल्ड ड्रिंक की डिमांड काफी बढ़ जाती है। कई सारे ऐसे लोग हैं जो गर्मी में कोल्ड ड्रिंक पीना बहुत पसंद करते हैं। अगर बच्चों की बात करें तो बच्चे को कोल्ड ड्रिंक कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं। आप भी शायद कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आज हम आपसे एक ऐसा सवाल पूछेंगे जो आपने देखा तो कई बार होगा मगर उसका जवाब नहीं जानते होंगे। क्या आपने कभी कोल्ड ड्रिंक की जो प्लास्टि वाली बोतलों को गौर से देखा है? अगर देखा है तो फिर आपने देखा होगा कि बोतल के नीचे कुछ उभार बने होते हैं मगर क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं?
बोतल के नीचे उभार क्यों होता है?
आप अगर यह सोचते आए हैं कि कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक वाली बोतलों के नीचे जो उभार बने होते हैं, वो बस डिजाइन के लिए होते हैं या फिर बोतल को सिर्फ सही तरीके से खड़ा करने के लिए होता है तो आप गलत सोचते हैं। बोतल के नीचे बने वो उभार 'पेटालॉइड बेस' कहे जाते हैं और उन उभार के होने का मुख्य कारण गैस के दबाव को सहना होता है। दरअसल कोल्ड ड्रिंक में कार्बन डाइऑक्साइड होती है और ये काफी दबाव बनाती है। अब ऐसे में अगर बोतल नीचे से फ्लैट होगा तो यह गैस दबाव बनाकर बोतल के आकार को बिगाड़ सकता है।
आपने अगर गौर से देखा हो तो फिर जो सोडा की बोतलें आती हैं, उनके नीचे भी ऐसे ही उभार होते हैं। इसके पीछे भी यही कारण होते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई वो अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन का पैंट्री कार बीच में ही क्यों होता है? 99% लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब
ऐसा गजब का Bamboo Craft आपने अब तक नहीं देखा होगा, Video दिल जीत लेगा