हम और आप, सुबह से लेकर शाम तक कई सारी चीजों को देखते हैं। हर कुछ समय में घूमने जाते हैं तो रास्ते भर में और जहां जाते हैं, वहां भी बहुत कुछ देखते हैं। अब अगर इंसान इन सभी चीजों को गौर से देखने लगे और अपने मन में उनसे जुड़े सवाल उठाने लगे तो इंसान की नॉलेज इतनी अच्छी हो जाएगी कि लोग उसे चलता-फिरता गूगल बोलने लगेंगे मगर बहुत कम लोग ही ऐसा करते हैं। इसी कारण हम आपके लिए ऐसे कमाल के सवाल लेकर आते हैं जिनके बारे में जानते ही आपके मन में उसका जवाब जानने की उत्सुकता बढ़ेगी और साथ में ही हम आपको जवाब भी देते हैं। आइए फिर आज भी कुछ ऐसा ही जानते हैं।
Related Stories
ट्रेन में सफर तो किया ही होगा
भारतीय रेलवे एक ऐसा साधन है जिसका इस्तेमाल हर कोई करता ही है। कोई अपने बजट के कारण तो किसी को ट्रेन से सफर करना ही सही लगता है। अब कारण अलग-अलग हैं मगर सफर तो सभी करते हैं। आपने भी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा। तो क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि ट्रेन में उसका पैंट्री कार कहां लगा होता है? जिन्हें पता है, अच्छी बात है और जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि लंबी दूरी वाली ट्रेन में पैंट्री कार बीच में लगा होता है। मगर हमारा सवाल यह नहीं है कि पैंट्री कार कहां लगा होता है। हमारा सवाल कुछ और है।
बीच में ही क्यों लगता है पैंट्री कार
अभी ऊपर आपको बताया कि लंबी दूरी वाली ट्रेनों में पैंट्री कार बीच में लगाया जाता है। आइए फिर अब आपको यह बताते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है। ऐसा करने के पीछे पूरा ट्रेन अच्छे से कवर करना होता है। दरअसल पैंट्री कार बीच में होने का फायदा यह है कि उससे कर्मचारी ट्रेन के दोनों सिरों तक आसानी से और जल्दी पहुंच पाते हैं। अब सोचिए कि अगर पैंट्री कार सबसे आगे या फिर पीछे की तरफ होगा तो दूसरे छोर तक जाने में कितना समय लगेगा और इसी कारण उसे बीच में लगाया जाता है।
नोट: इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई वो अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
साल 1989 में कितनी महंगाई थी? वायरल Video देख लग जाएगा अंदाजा, लोगों ने भी किया रिएक्ट
आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा और पेड़ का ही सत्यानाश कर दिया, देखें वायरल Video