1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है? 99% लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब

केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है? 99% लोगों को नहीं पता होगा इसका जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2026 01:12 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 01:12 pm IST

Banana Interesting Facts: केले तो आप सभी ने खाए ही होंगे। आपने देखा होगा कि केले हमेशा टेढ़े ही होते हैं मगर क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

Why are bananas curved?- India TV Hindi
केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है? Image Source : PEXELS

आप एक दिन कई चीजों को देखते और कई चीजों का इस्तेमाल करते होंगे और अगर आप उन्हीं चीजों को गौर से देखने लगेंगे तो आपके दिमाग उनमें से अधिकतर चीजों से जुड़े कई ऐसे सवाल उठेंगे जिसके बारे में 99% लोगों को पता ही नहीं होगा क्योंकि उन्होंने कभी उसे ध्यान से देखा ही नहीं। लेकिन अपने काम में ही आप इतने बंधे हुए होंगे कि आपको यह सब सोचने का समय नहीं मिलता होगा मगर कोई बात नहीं, हम हैं न। हम आपके लिए ऐसे ही मजेदार सवाल लेकर आते हैं जो आपने पहले कभी नहीं सोचा होता है और उसके साथ ही उसके जवाब भी आपको बताते हैं। आज भी ऐसा ही कुछ होने वाला है।

केला तो आप भी खाते ही होंगे

हर इंसान की अपनी-अपनी पसंद होती है और यह पसंद फलों के मामले भी लागू होता है। किसी को आम पसंद होता है तो किसी को सेव पसंद होता है। कोई संतरे खाता है तो कोई अंगूर पसंद करता है। लेकिन केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर कोई खाता है क्योंकि इसके फायदे भी होते हैं। आप भी केला खाते ही होंगे और अगर नहीं खाते हैं तो भी केले देखे तो होंगे ही। तो आपने जब भी केले देखे होंगे, आपने देखा होगा कि वो हमेशा टेढ़े ही होते हैं लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि केले टेढ़े ही क्यों होते हैं, वो सीधे भी तो हो सकते थे? चलिए आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

Why are bananas curved?
Image Source : PEXELSकेले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है?

केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है?

कोई भी आपसे पूछेगा कि केला कैसा होता है तो आप कहेंगे कि केले थोड़े से टेढ़े होते हैं मगर कोई इसका कारण पूछेगा तो आप नहीं बता पाएंगे। लेकिन कोई बात नहीं, आज हम आपको इसका जवाब देते हैं। दरअसल केले अधिकतर फलों की तरह जमीन की तरफ नहीं बढ़कर बल्कि वे सूरज की रोशनी की बढ़ते हैं और इसके पीछे का कारण 'नेगेटिव जियोट्रॉपिज़्म' है। आपको बता दें कि नेगेटिव जियोट्रॉपिज़्म कुछ पौधों की वह प्रवृत्ति है, जिसके तहत वे गुरुत्वाकर्षण बल की विपरीत दिशा में बढ़ते हैं। यह भी बता दें कि शुरुआत में तो केले भी दूसरे फलों की तरह नीचे की तरफ ही बढ़ते हैं मगर फिर वे सूरज की तरफ़ बढ़ने लगते हैं, जिससे वे मुड़ जाते हैं। तो अब तो आपको पता चल गया होगा कि केले का आकार टेढ़ा ही क्यों होता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ेंः

ट्रेन के पहियों को पेंट क्यों नहीं किया जाता है? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

कुली लाल रंग के पोशाक ही क्यों पहनते हैं? कई बार देखा होगा मगर नहीं बता पाएंगे जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।