हम सभी लोग सुबह से लेकर शाम तक खूब सारी चीजों को देखते हैं और उन्हें देखने के बाद आगे बढ़ जाते हैं। जब हम लोगों के पास समय होता है तो कई चीजों को लेकर हमारे दिमाग में सवाल आता है कि ये ऐसा ही क्यों हैं, इसमें ये क्यों लगा होता है आदी लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है कि लोग रुककर कुछ ऐसा सोचें और फिर उसके बारे में पता भी करें। इसी वजह से हम लोग आपके लिए ऐसे इंटरेस्टिंग सवाल और उनके जवाब भी लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ ऐसी ही कमाल की जानकारी लेकर आए हैं। आइए फिर उसके बारे में बात करते हैं।
Related Stories
एस्केलेटर तो देखा ही होगा
आपने न जानें कितनी बार एस्केलेटर का यूज किया होगा। मेट्रो स्टेशन पर, मॉल में, फुटओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदी पर आपको एस्केलेटर देखने को मिल ही जाता है और लोग इसका यूज भी खूब करते हैं। आपने जितनी बार इसका यूज किया होगा, आपने गौर किया होगा कि दोनों तरफ किनारों में ब्रश लगे होते हैं। वही ब्रश जिसमें लोग अकसर अपने जूते साफ करते दिख जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वो ब्रश क्यों लगे होते हैं क्योंकि जूता साफ करने के लिए तो वो नहीं ही होते हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
क्यों लगे होते हैं वो ब्रश
आइए फिर आपको बताते हैं कि एस्केलेटर में किनारों पर वो जो ब्रश लगे होते हैं, वो क्यों होते हैं। आपको बता दें कि उस ब्रश को स्कर्ट डिफ्लेक्टर या फिर स्कर्ट ब्रश कहते हैं और वो ब्रश सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लगाए जाते हैं। उन ब्रशों का काम आपके जूते के फीते, कपड़े जैसे धोती और साड़ी और अन्य सामान को चलती सीढ़ियों के बीच में बची गैप में जाने से बचाना होता है। इसके अलावा सिक्के और चाबी जैसी चीजों को भी एस्केलेटर के गियर में फंसने से वो ब्रश बचाते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
KG क्लास की फीस देख आंखें फटी रह जाएंगी, पोस्ट ने लोगों का खींचा ध्यान
इस देश में बेवकूफ लोगों की बिल्कुल कमी नहीं है, वायरल Video देख समझ जाएंगे सब कुछ