आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं और वो भी दिन में कुछ देर रील देखते मिल जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, बच्चों की प्यारी हरकतें समेत तमाम चीजें देखने को होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शुरुआत में नजर आता है कि अचानक एक पेड़ गिर जाता है। तभी एक शख्स भागते हुए दिखता है जो एक बाइक पर बैठ जाता है। उसका दोस्त उसे लेकर वहां से निकल जाता है। इसके बाद वीडियो में शुरू से शुरू होता है और तब मामला समझ में आता है। दरअसल एक बंदा अपने दोस्त के साथ बाइक पर आता है और आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है। वो आम तोड़कर दोस्त को पकड़ा देता है मगर कुछ ही सेकंड बाद वो पेड़ उखड़ जाता है और गिर जाता है। इसके बाद जो पेड़ पर चढ़ा था, वो तुरंत भागते हुए बाइक के पास आता है और दोनों भाग जाते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ISHQ_PARI नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आम तोड़ा और पूरा पेड़ उखड़ गया, कैमरा न होता तो कोई यकीन ही नहीं करता।' आपको बता दें कि इस एक वीडियो को खूब सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़का और लड़की में अंतर समझना है तो देख लो ये Video, हंसी भी जरूर आएगी
दूल्हे ने अपनी दुल्हन के साथ बनाई रील जिसे देख जल-भूने लोग, देखें Video