अब तो लगभग हर कोई अपने दुकान में और कई सारे लोग घरों में भी कैमरे लगाकर रखते है और उन्हीं कैमरों में कई बार कुछ ऐसा कैद हो जाता है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है जिसमें से कई बार चोरी होते हुए भी नजर आता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी फीड पर भी हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो आते ही होंगे जो कैमरे में रिकॉर्ड हुए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या दिखा और फिर आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दुकान पर महिलाएं सामान खरीदने के लिए आई हुई हैं। दुकान की मालकिन उन्हें सामान दिखा रही है और वो वहां बिजी हैं। इसी दौरान एक और महिला वहां पर एक छोटे बच्चे के साथ पहुंची थी। वो कुछ देर तो खड़ी रहती है और फिर अचानक इधर-उधर देखने लगती है। इसके बाद वो वहां से चूड़ी उठाती है और बहुत ही आराम से निकल जाती है। यह सब वहां लगे कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आंटी को कैमरे के बारे में नहीं पता था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 39 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी को लगा होगा कि वो कैमरा बस सजावट के लिए है, 4K में पकड़ी गईं। दूसरे यूजर ने लिखा- CCTV ने आंटी का सच बता दिया, क्यों ही करते हैं ऐसा आंटी लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- इसलिए शिक्षा जरूरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आंटी का जलवा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चलती बाइक पर महिला को पीटता दिखा शख्स, वायरल Video देख गुस्सा आ जाएगा
यहां नमूनों की कमी नहीं है, लड़के की हरकत देख आप भी यही कहेंगे, देखें वायरल Video