1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी मम्मी के लिए लड़के ने गाया प्यारा सा गाना, Video देख दिल हार बैठेंगे, लोगों ने भी किया रिएक्ट

अपनी मम्मी के लिए लड़के ने गाया प्यारा सा गाना, Video देख दिल हार बैठेंगे, लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 06, 2026 08:14 am IST,  Updated : May 06, 2026 08:14 am IST

एक लड़के ने अपनी मां के लिए गाना गाया और उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो देखेंगे तो उसे लाइक किए बिना नहीं रह पाएंगे।

Viral video, viral news- India TV Hindi
बच्चे ने अपनी मां के लिए गाया प्यारा सा गाना Image Source : X/@EXPLOREBHARAT47

आप किसी भी लड़के से पूछेंगे कि उसके सबसे करीब कौन है तो वो सबसे पहले अपनी मां का ही नाम लेगा। जिस तरह लड़कियां अपने पिता की लाडली होती हैं, ठीक उसी तरह लड़के अपनी मां के लाडले होते हैं और लड़के भी अपनी जिंदगी में सबसे ऊपर अपनी मां को ही रखते हैं। अब लड़के अपनी मां के कितने करीब होते हैं, इसके कई उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर देखने को भी मिले हैं क्योंकि हर कुछ समय में ऐसा कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक सुंदर सा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिल जीत लेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है।

लड़के ने मां के लिए गाया गाना

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक लड़का अपनी मां के पास खड़ा नजर आता है और वो बोलता है, 'ये गाना मेरी मम्मी के लिए जो मेरे हर दर्द में मेरे साथ खड़ी रहती है।' इसके बाद 'तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है' गाना का एक पार्ट शुरू होता है और वो लड़का साथ ही साथ गाते हुए भी नजर आता है। वीडियो में वो 'मैं मुस्काया-तू मुस्काई, मैं रोया-तू रोई' वाला पार्ट गाता नजर आता है। वीडियो बहुत ही प्यारा है और इसी कारण वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ExploreBharat47 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 51 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कोई स्टेज नहीं, कोई गाना नहीं, बस एक बेटे का अपनी मां के लिए प्यार।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये प्यारा और भावुक करने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे ही बच्चे अपने मां-बाप को ब्लैकमेल करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सबसे बड़ी योद्धा मां होती है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video of the day: शख्स का बनाया स्केच देख विदेशी कपल की हंसी ही नहीं रुकी, जरा आप भी देखिए

साल 1989 में कितनी महंगाई थी? वायरल Video देख लग जाएगा अंदाजा, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।