1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्चे का Attitude तो कमाल का है, Video देख लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

इस बच्चे का Attitude तो कमाल का है, Video देख लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 06, 2026 10:01 am IST,  Updated : May 06, 2026 10:01 am IST

अभी एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आप खुद उसके Attitude की तारीफ करेंगे। कई सारे लोगों ने भी वीडियो देखने के बाद रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@UNKNOWNENT0

आप सोचिए कि आपके स्कूल में कोई प्रतियोगिता हुई जिसमें आपने भाग लिया और आप तीसरे नंबर पर आए हैं। इसके बाद आप खुश तो बहुत ही होंगे मगर फिर भी पहले नंबर पर नहीं आने का दुख होगा मगर कुछ लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता है। वो तीसरे नंबर पर आकर भी ऐसा एटिट्यूड रखते हैं जैसे वो पहले नंबर पर आए हैं और कुछ ऐसा ही वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। आप जब वीडियो को देखेंगे और उस वीडियो में एक बच्चे का Attitude देखेंगे तो तारीफ जरूर करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि प्रतियोगिता के बाद बच्चों को इनाम देने के लिए उन्हें विजेता मंच पर खड़ा किया गया है। इसमें तीसरे नबंर वाली जगह पर जो बच्चा खड़ा है, उसका Attitude ही अलग है। वो जेब में हाथ रखे खड़ा है। टीचर्स उसके को बाहर निकाल रहे हैं मगर वो थोड़ी देर बाद ही फिर से हाथ को जेब में रख लेता है। उसके इसी एटीट्यूड के कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @UnknownEnt0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तीसरे नंबर पर खड़ा है लेकिन Aura के मुताबिक वो पहले नंबर पर है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये प्रो लेवल बच्चा है। तीसरे यूजर ने लिखा- Aura लेवल कमाल का है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video of the day: शख्स का बनाया स्केच देख विदेशी कपल की हंसी ही नहीं रुकी, जरा आप भी देखिए

साल 1989 में कितनी महंगाई थी? वायरल Video देख लग जाएगा अंदाजा, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।