1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 73 साल की उम्र में भी दादी बड़ी फिट हैं, Video ने खींचा लाखों लोगों का ध्यान

73 साल की उम्र में भी दादी बड़ी फिट हैं, Video ने खींचा लाखों लोगों का ध्यान

एक दादी अम्मा का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान खींच लिया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PIYUSHHHRAI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अभी चारों धाम के कपाट खुले हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां जा रहे हैं। वहीं कई सारे लोग सिर्फ केदारनाथ या फिर सिर्फ बद्रीनाथ भी जा रहे हैं। आप अगर सोशल मीडिया एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जो लोगों ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाकर बनाया होगा। इसी बीच एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपका दिल जरूर जीत लेगा जैसे उन 7 लाख से अधिक लोगों का जीता है जिन्होंने वीडियो लाइक किया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में अम्मा ने क्या बताया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक शख्स जिसने वीडियो बनाया है, वो अम्मा से पूछता है कि वो कहां से हैं तो अम्मा बताती हैं कि वो महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद वो पूछता है कि केदारनाथ में ऊपर कैसे आईं तो अम्मा बताती हैं कि वो पैदल वहां पहुंची है। इसके बाद जब वो उनकी उम्र पूछता है कि दादी अम्मा उसी से अंदाजा लगाने को बोलती हैं और जब वो 70 साल के होने का अंदाजा लगाता है तो दादी बोलती हैं कि वो 73 साल की हैं। इसके बाद उसी वीडियो में एक दूसरा बंदा एक और शख्स को दिखाता है जो 32 साल का है मगर वो घोड़े से वहां पहुंचा था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर piyushhhrai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो किसी GenZ से ज्यादा फिट नजर आ रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- दादी को VVIP दर्शन करवाया जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये मेरी दादी हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो महाराष्ट्र की मिट्टी की ताकत है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर बैठे लोग तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? Video हो रहा है वायरल

इनका तो अलग ही भाईचारा चल रहा है, Video को 22 लाख लोगों ने लाइक किया