1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी पर बैठे लोग तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? Video हो रहा है वायरल

स्कूटी पर बैठे लोग तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 11, 2026 08:16 pm IST,  Updated : May 11, 2026 08:16 pm IST

एक शख्स को जाते समय कुछ ऐसा दिखा कि वो खुद को वीडियो बनाने से नहीं रोक पाया और अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/BLESTIA

कई बार ऐसा होता है कि सड़क से जाते समय कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो आमतौर पर किसी ने पहले नहीं देखा होता है या फिर ऐसा कुछ दिखेगा, यह सोचा भी नहीं होता है और ऐसी ही अतरंगी कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं क्योंकि ये लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। जो सबसे अतरंगी होता है, सबसे पहले वही ध्यान खींचता है और आपने भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई अतरंगी कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

आपने स्कूटी पर बैठकर लोगों को जाते हुए तो खूब देखा होगा। आप भी शायद स्कूटी का इस्तेमाल करते होंगे मगर शायद ही आपने कभी किसी को स्कूटी की सीट पर दूसरी स्कूटी को रखकर ले जाते देखा होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की स्कूटी पर जो पीछे बैठी हुई है, उसे एक स्कूटी को पकड़ा हुआ है जो बीच में रखा हुआ है। मतलब एक इंसान स्कूटी चला रहा है, दूसरा पीछे बैठा हुआ है और बीच में दूसरी स्कूटी भी लदी हुई है। इस अतरंगी काम के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर blestia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 86 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- असली स्ट्रांग वुमन। तीसरे यूजर ने लिखा- मोटर दूसरे मोटर की मदद कर रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या संस्कार है! बच्ची का ये Video देख आप खुद यह कहेंगे, हो रहा है वायरल

SBI के बंद ATM का Video हो रहा है वायरल, देखकर आप हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।