आपको अगर कभी ATM से पैसा निकालना होता फिर आप जाकर खोजेंगे कि ATM मशीन कहां लगा है और जैसे ही आपको कोई ATM का बोर्ड दिखेगा, आप वहां पैसा निकालने के लिए चले जाएंगे मगर सोचिए कि आप एक ATM मशीन के पास पहुंचते हैं लेकिन अंदर ATM मशीन की जगह कुछ ऐसा दिख जाता है जिसकी आपने कभी कल्पना तक नहीं की हो, तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। आपके साथ ऐसा शायद नहीं हुआ होगा मगर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद यह पता चल जाएगा कि आपको रिएक्शन क्या होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक नाई किसी के बाल काटते हुए नजर आ रहा है मगर इसमें हैरान करने वाली बात उस दुकान के बाहर लगा हुआ बोर्ड है। दरअसल बाहर SBI ATM का बोर्ड लगा हुआ है और इसी कारण वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो के साथ क्या जानकारी दी गई है। कैप्शन में बताया है, 'पटना के दानापुर में एक बंद SBI ATM को हेयर सैलून में बदल दिया गया है। बैंक ने उस जगह को किराए पर दे दिया लेकिन ATM के सारे साइनबोर्ड बाहर ही लगे रहने दिए। ऐसे में ग्राहक जब अंदर नाई को बाल काटते हुए देखते हैं, तो हैरान रह हो जा रहे हैं।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और कई अन्य अकाउंट से भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जो कैश भाड़ा आता होगा, वो सीधे कैश डिपोजिट में। दूसरे यूजर ने लिखा- AI बिहार में बिल्कुल नहीं आ सकता। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां ऐसे ही होता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वाह क्या संस्कार है! बच्ची का ये Video देख आप खुद यह कहेंगे, हो रहा है वायरल