1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इनका क्रिकेट देख तो धोनी और कोहली भी माथा पकड़ लेंगे, Video हो रहा है जमकर वायरल

इनका क्रिकेट देख तो धोनी और कोहली भी माथा पकड़ लेंगे, Video हो रहा है जमकर वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे हैं मगर उनका खेलने का तरीका अब तक का सबसे अनोखा तरीका है जो आपने भी कभी नहीं देखा होगा।

Cricket, viral video- India TV Hindi
Image Source : X/@GEMSOFCRICKET क्या आपने कभी इस तरह से खेला है क्रिकेट?

इस दुनिया में अतरंगी लोगों की कोई कमी नहीं है और उनके दिमाग में एक से बढ़कर एक अतरंगी विचार आते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें कुछ न कुछ अतरंगी या फिर अनोखा देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं मगर उनका क्रिकेट देखने के बाद एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी अपना माथा पकड़ लेगा। आइए फिर देरी किस बात की, आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिख गया।

आपने कभी खेला है ऐसे क्रिकेट?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं मगर इनका क्रिकेट का पिच समतल नहीं बल्कि ढलान पर है। ऊंचाई पर खड़े होकर बैटिंग हो रही है और नीचे से बॉलिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, ढलान बहुत ही फिसलन वाला हो तो बैटिंग करने वाला बंदा शॉट मारकर मजे से फिसलते हुए दूसरी तरफ पहुंच जा रहा है मगर रनिंग एंड पर खड़े खिलाड़ी को थोड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। ऐसे क्रिकेट खेलते हुए आजतक कोई नहीं मिला और शायद यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @GemsOfCricket नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडियन पहाड़ लीग। दूसरे यूजर ने लिखा- खेलने वाले कहीं भी खेल सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यहां रन आउट का कोई चांस नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- वाह ये अलग लेवल का गेम है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पास जाकर फोटो क्लिक कर रहा था शख्स, गुस्साए हाथी ने दौड़ाकर रौंदा, Video देख निकल जाएगी आपकी चीख

स्कूल में था Pet Day, बच्चे अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर पहुंचे, एक बच्चा जो ले आया वह देख सबकी फटी रह गईं आंखें