1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इतनी इज्जत तो घर के बुजुर्गों को भी नहीं मिलती, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

इतनी इज्जत तो घर के बुजुर्गों को भी नहीं मिलती, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो में एक महिला को मिल रही इज्जत देखेंगे तो आप भी माथा पकड़ लेंगे कि घर के बुजुर्ग लोगों को भी इतनी इज्जत नहीं मिलती जितनी इसे मिल रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SILLYSHWETA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको हर बार कुछ न कुछ ऐसा दिखेगा जो आपने पहले नहीं देखा होता है। सोशल मीडिया पर कई सारे पेज ऐसे हैं जो तमाम अतरंगी चीजों को खोजकर निकालते हैं और उन्हें अपने पेज से पोस्ट करते हैं। अब अगर वो वीडियो हर किसी का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे ज्यादा अलग होता है तो फिर वो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर न जानें कितने सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और अब एक नया वीडियो देखने का समय आ गया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कोट-पैंट पहने एक महिला किसी कमरे में एंट्री मारती है और सभी लोग उसकी एंट्री पर ताली बजाने लगते हैं। मगर असली इज्जत का खेल तो इसके बाद शुरू होता है जब महिला कुछ दूर आती है तो कई सारी महिलाएं बारी-बारी उसके पार छूने लगते हैं। उस महिला को इस तरह ट्रीट किया जा रहा है जैसे पता नहीं उसने इनके घर पर कितने महीनों तक राशन पहुंचाया हो। अब इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है और लोग मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sillyshweta नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पैरों में पड़ रही लुगाई। दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों ये INC की महिला अध्यक्ष बन गई है? तीसरे यूजर ने लिखा- दिमाग अटक गई मेरी कुछ देर के लिए। चौथे यूजर ने लिखा- लेवल सभी के निकलेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- MLM वालों की अलग ही दुनिया चल रही है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कपड़े से तेल के दाग को हटाने के लिए महिला ने बताया हैक, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Video: हद है ! आइस्क्रीम के साथ रोटी कौन खाता है, अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन को देख हैरत में पड़े यूजर्स