1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कपड़े से तेल के दाग को हटाने के लिए महिला ने बताया हैक, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कपड़े से तेल के दाग को हटाने के लिए महिला ने बताया हैक, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2025 04:19 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 04:19 pm IST

एक महिला का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही है कि कैसे किसी कपड़े से तेल के दाग को हटाने का तरीका बता रही है। वीडियो इसी हैक के कारण वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AYURVEDICTIPS_

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और उस फोन में सोशल मीडिया के तरह-तरह के एप होते हैं। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप देखते होंगे कि हर दिन तरह-तरह के कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं। जो वीडियो सबसे ज्यादा अलग होते हैं या फिर लोगों के काम के होते हैं या फिर उनका ध्यान खींच लेते हैं तो फिर उनका वायरल होना तय है। आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला कपड़े से तेल के दाग को हटाने का हैक बता रही है। इसके लिए वो वीडियो में एक कपड़े पर तेल की कुछ बुंदे गिराती है। इसके बाद वो उस पर पाउडर गिराती है और फिर उस पर कॉटन का एक कपड़ा रखती है। इसके बाद वो उस पर प्रेस को चालू करके कुछ देर के लिए रखती है। अब इसके बाद जब वो पाउडर को हटाती है तो तेल का दाग नहीं दिखता है। इसी हैक के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ayurvedictips_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सफेद कपड़े से मैल हटाने का सबसे आसान तरीका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। महिला के इसी हैक के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: हद है ! आइस्क्रीम के साथ रोटी कौन खाता है, अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन को देख हैरत में पड़े यूजर्स

डोगेश भाई गए काम से ! आज पक्का इनकी कुटाई होगी, Viral Video में क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।