1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दावत में खाना परोसने की ये ट्रिक सीख ली तो फिर नहीं होगी थकान, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे

दावत में खाना परोसने की ये ट्रिक सीख ली तो फिर नहीं होगी थकान, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 15, 2025 09:11 am IST,  Updated : Oct 15, 2025 09:11 am IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दावत में रोटियां परोसने की एक​ ट्रिक दिखाई गई है। ये वीडियो यूजर्स द्वारा खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

दावत में रोटियां...- India TV Hindi
दावत में रोटियां परोसता शख्स। Image Source : X/@KANIKABENIWAL09

Desi Jugaad Video: जब भी घरों में लोग दावत रखते हैं तो एक लाइन में बिठाकर भोज कराया जाता है। ऐसे में बार—बार किसी को रोटी परोसने के लिए किसी न किसी शख्स को जद्दोजहद करनी पड़ती है। नतीजा ये होता है कि परोसने वाले का दम निकल जाता है और उसको काफी थकान हो जाती है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है ​जिसमें दावत में रोटियां परोसने की ट्रिक दिखाई गई है। इस ट्रिक को अपनाने के बाद किसी को भी थकान नहीं लगेगी। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Kanikabeniwal09 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'वाह क्या निंजा टेक्निक है खाना परोसने की सबको एक साथ। अब बार बार खाना लाने की टेंशन खत्म।' इस वीडियो को अब तक लगभग 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो देखने में किसी अरब देश का लग रहा है क्योंकि, लाइन में कई मुस्लिम समुदाय के लोग बैठे हैं। हालांकि, इंडिया टीवी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाइन में बैठे सभी लोगों के सामने एक चादर रखी गई है। उस पर रोटियों को इस तरह से रखा गया उन्हें आसानी से उठाया जा सके। इसके बाद चादर के दूसरे छोर पर खड़ा शख्स धीरे—धीरे चादर खींचता है और ​इससे सबके पास रोटियां पहुंच जाती हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह तो बहुत अच्छी टेक्नोलॉजी है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ये तो आज के समय का सही उपकरण आया है जो बहुत ही काम आएगा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कुछ ज्यादा ही विकास हो गया।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'और सब्जी कहां है रोटी बस खाएगा क्या?'                                           

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
'शरारा शरारा...' गाने पर इन लड़कों ने किया ऐसा कातिलाना डांस, देखते ही यूजर्स ने पूछा- 'मेरी बैचलर पार्टी में आएगा?' 
 

अमेरिकी मेयर्स पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, Salman Khan के इस ​हिट सॉन्ग पर जमकर किया डांस, Viral हो रहा Video
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।