1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अमेरिकी मेयर्स पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, Salman Khan के इस ​हिट सॉन्ग पर जमकर किया डांस, Viral हो रहा Video

अमेरिकी मेयर्स पर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, Salman Khan के इस ​हिट सॉन्ग पर जमकर किया डांस, Viral हो रहा Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 15, 2025 08:00 am IST,  Updated : Oct 15, 2025 08:00 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें अमेरिकी मेयर्स बॉलीवुड के हिट ट्रैक पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

us mayors dance on chunari chunari, us mayors dance video viral, us mayors on chuniri chuniri song, - India TV Hindi
डांस करते हुए अमेरिकी मेयर। Image Source : IG/@DESIBUZZ.RALEIGH

Viral Video: भारत में दीपावली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है वैसे-वैसे पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति के इस त्योहार को धूमधाम से मनाती है। विश्व के अलग-अलग ​देशों में लोग तरह—तरह के आयोजन करते हैं और पर्व का लुत्फ उठाते हैं। इसी तर्ज पर आधारित एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिकी शहर मॉरिसविले के मेयर टीजे कैवले दिवाली के एक कार्यक्रम में सलमान खान के हिट गाने 'चुनरी चुनरी' पर थिरकते नजर आए। बता दें कि, यह कार्यक्रम भावना उत्तरी कैरोलिना में दिवाली समारोह के अंतर्गत हुआ। इसमें कैरी के मेयर हेरोल्ड वेनब्रेच और मॉरिसविले के मेयर टीजे कैवले ने मंच पर बॉलीवुड गानों पर डांस किया जिसे देखने के बाद भीड़ भी रोमांचित हो गई।

क्या बोले मेयर

मॉरिसविले के मेयर टीजे कैवले ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि, 'दिवाली हमेशा से ही साल के मेरे पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक रहा है और कैरी और @townofmorrisvillenc के कर्मचारियों और साथी निर्वाचित अधिकारियों के साथ नाचते हुए मुझे बहुत मज़ा आया।' उन्होंने युवा उपलब्धि हासिल करने वालों के साथ बातचीत का भी ज़िक्र किया और कहा, 'मुझे यूथ लीडरशिप पुरस्कार जीतने वालों, सना, आदित्य नारायण, अन्य कलाकारों, विक्रेताओं और कार्यक्रम में मौजूद परिवारों से बात करने का मौका मिला और थोड़ी बारिश के बावजूद, हमने बहुत अच्छा समय बिताया! अगले साल का इंतज़ार है।'

इंस्टाग्राम पर आयोजक बोले

इंस्टाग्राम पर वीडियो को @desibuzz.raleigh नामक हैंडल से शेयर किया गया। इस पल को साझा करते हुए लिखा, 'इस साल का हम सब दिवाली कार्यक्रम वास्तव में एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव था! शाम का मुख्य आकर्षण तब था जब मेयर हेरोल्ड वेनब्रेच (कैरी) और मेयर टीजे कैवले (मॉरिसविले) ने अन्य परिषद सदस्यों के साथ ताल हार्मोनी डांस ग्रुप के प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ मिलकर भारत की धुनों पर डांस किया! उनकी ऊर्जावान भागीदारी केवल एक नृत्य से कहीं अधिक का प्रतीक थी; इसने दिखाया कि कैसे हमारे स्थानीय नेता उस समृद्ध विविधता को अपना रहे हैं और उसका जश्न मना रहे हैं जो हमारे ट्रायंगल क्षेत्र को इतना खास बनाती है। इस सहयोग के ज़रिए, उन्होंने उत्तरी कैरोलिना में भारतीय परंपराओं, लय और सामुदायिक भावना की खूबसूरती को उजागर करने में मदद की। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि दिवाली की असली रोशनी तब सबसे ज़्यादा चमकती है जब हम सीमाओं और पृष्ठभूमि से परे एक समुदाय के रूप में इसे मनाते हैं।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद यूजर्स ने इसकी काफी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर खुशी के आंसू आ गए। महापौरों, अपने अनोखे अंदाज़ में प्यार फैलाने के लिए धन्यवाद।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हर साल की खास बात, मुझे यह बहुत पसंद आया!'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
'शरारा शरारा...' गाने पर इन लड़कों ने किया ऐसा कातिलाना डांस, देखते ही यूजर्स ने पूछा- 'मेरी बैचलर पार्टी में आएगा?' 
 

Video" 'शादी होती रहेगी पहले सो लेती हूं...' सोती हुई दुल्हन का Video Viral, दूल्हे का रिएक्शन देख हंसी छूट जाएगी
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।