1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लग्जरी से लग्जरी सैलून इसके आगे हो जाएंगे फेल, देखने के बाद आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

लग्जरी से लग्जरी सैलून इसके आगे हो जाएंगे फेल, देखने के बाद आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

एक बहुत ही अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो में दिखने वाला सैलून आपने कहीं और नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/PAVIIGHUMAN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन एक से बढ़कर एक अतरंगी और हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया के रेगुलर यूजर हैं तो फिर आप हमारी बातों से सहमत जरूर होंगे। हर दिन आपकी फीड पर भी तरह-तरह के अतरंगी वीडियो आते ही होंगे जो आपको हैरान कर देते होंगे क्योंकि लोगों ने जैसा सोचा नहीं होता है, वैसा सोशल मीडिया पर दिख जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सबसे अनोखा सैलून देखने को मिला और आपने पक्का ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

महीने में एक बार या फिर दो महीने में एक बार आप भी सैलून तो जाते ही होंगे। आपने कई सारे सैलून देखे होंगे और वहां क्या-क्या होता है, यह भी पता ही होगा। ग्राहक जो इंतजार करते हैं, उनके लिए वहां सोफा लगा होता है मगर यह पहली बार है जहां पर कोई बेड नजर आया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि सैलून में एक कुर्सी है जिस पर एक शख्स बैठा हुआ है। वहीं दूसरी तरह एक बेड लगा हुआ है जिसपर दो लोग आराम से बैठे हुए हैं। किसी सैलून में बेड पहली बार नजर आया और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर paviighuman नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लेजेंड सैलून।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देकने के बाद एक यूजर ने लिखा- मेरे सैलून वाला इसे AI बोल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- सैलून नहीं बेडरूम है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ठंड के मौसम में लेजेंड्स ऐसे ही नहाते हैं, बच्चे के नहाने का तरीका हुआ खूब वायरल

जिंदगी के असली मजे तो बंदर के बच्चे ले रहे हैं, वायरल Video को देखिए तो सही