एक बार जब भी कोई सोशल मीडिया पर आ जाता है तो फिर उसे छोड़कर जा पाना, लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि सोशल मीडिया लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करता है। आप भी अपना टाइम पास करने के लिए पक्का सोशल मीडिया की गलियों में ही जाते होंगे क्योंकि वहां छोटे-छोटे वीडियो दिखते हैं जिससे इंसान एक बार में कई तरह के कंटेंट देख लेता है। उन्हीं सब के बीच में कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वायरल पोस्ट आपने देखे होंगे और अभी सर्दी के मौसम में एक गजब का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा नहाने के लिए बाथरूम में गया हुआ है और एक महिला ऊपर से उसका वीडियो बना रही है। अब सर्दी का मौसम है तो ऐसे में बच्चे नहाने से बचते हैं लेकिन जबरदस्ती करने पर उन्हें बाथरूम में घुसना ही पड़ता है। ऐसे में बच्चे ने गजब का दिमाग लगाया और पानी अपने शरीर पर गिराने की जगह वो इधर-उधर गिराता दिखा और बाद में हाथ-मुंह धोकर निकल रहा था। तभी महिला ऊपर से आवाज देती है और वो भी ऊपर देखकर हंस देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Strictlyirene नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने ड्राई शावर की खोज की।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पक्का सर्दी का मौसम चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे इसका कॉन्सेप्ट अच्छा लगा। तीसरे यूजर ने लिखा- इसी तरह लेजेंड्स ठंडी के मौसम में नहाते हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जिंदगी के असली मजे तो बंदर के बच्चे ले रहे हैं, वायरल Video को देखिए तो सही
यहां कुत्ते का गलत इस्तेमाल हो रहा है, वायरल हो रहा Video जरा आप भी देखिए