सोशल मीडिया बहुत ही कमाल की जगह है। यहां एक बार इंसान आ जाता है तो फिर इसे छोड़ नहीं पाता है। लोग बोर होने पर, टाइम पास करने के लिए, कुछ नया और अलग देखने के लिए सोशल मीडिया की गलियों में आ ही जाते हैं और आप भी ऐसा करते ही होंगे। सोशल मीडिया पर हर दिन सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करते ही रहते हैं और उसमें से कई सारे इतने यूनिक होते हैं कि वो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला आपको या तो अच्छा लगेगा या फिर हैरान करेगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बच्चा दरवाजे के पास से कुछ उठाने की कोशिश कर रहा है मगर वो आगे चला जाता है। इसके बाद वो तुरंत उठता है और दरवाजे के पीछे जाकर उसे उठाने की कोशिश करता है। जब वो दरवाजे के पीछे जाता है तो पता चलता है कि बच्चा छिपकली को पकड़ने की कोशिश करता। एक और बार मिस होने के बाद वो छिपकली को पकड़कर उठा ही लेता है। इतना ही नहीं, वो उस छिपकली को फिर चूमता भी दिखता है। अब जहां एक तरफ बहुत सारी लड़कियां और कई आदमी भी छिपकलियों से डरते हैं, वहीं वो बच्चा उसके साथ खेल रहा है। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @meethirasmalaii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई लाखों लड़कियों के डर से खेल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 74 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसको डर नहीं लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मजबूत बच्चा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लीजेंड है। चौथे यूजर ने लिखा- इसको सलाम है। वहीं एक यूजर ने लिखा- डर नहीं लगता है, घिन आती है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
थार चलाते हुए शख्स ने ट्रैफिक नियमों का किया उल्लंघन और गर्व के साथ बनाया Video, हो गया वायरल
इसके लिए इस भाई को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, कला देख आप भी दंग हो जाएंगे