आज के समय में लगभग हर काम ऑनलाइन हो जाता है। लोग खाने से लेकर कपड़े तक, घड़ी से लेकर टीवी तक और भी जरूरत की हर चीजें लोग ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने दरवाजे तक मंगवा लेते हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे। अब जब भी कोई कुछ ऑर्डर करता है तो कुछ सामान 10 मिनट में घर के बाहर आ जाते हैं तो कुछ सामान हफ्ते भर में डिलीवर हो जाता है मगर सोचिए कि कोई सामान जो आपने ऑर्डर किया है वो 15-16 साल बाद आपके घर पर आए तो फिर आपका रिएक्शन कैसा रहेगा। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है।
16 साल बाद मिली नोकिया की डिलीवरी
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी के सामने उसका पार्सल है और उसके अंदर अलग-अलग फोन हैं। वो उन पार्सल को खोलता है और नजर आता है कि सभी के अंदर पुराने समय वाले फोन हैं जो लोग 2010 और उसके आस-पास के समय में इस्तेमाल करते थे। उसके पार्सल में एक या दो नहीं बल्कि बहुत सारे फोन हैं और सभी फोन नोकिया के बताए जा रहे हैं। दरअसल उस आदमी ने नोकिया के कुछ फोन बहुत साल पहले ऑर्डर किए थे मगर वो अब उसके पास पहुंचे हैं और उसी के अनबॉक्सिंग का वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Renardpaty नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'नोकिया का एक ऑर्डर 16 साल देरी से आया। त्रिपोली में रहने वाले एक लीबियाई रिटेलर ने 2010 में ये फोन ऑर्डर किए थे, लेकिन उसे डिलीवरी 2026 में मिली।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस थोड़ी देरी हुई है, कुछ ज्यादा नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन बॉक्स में क्यों नहीं हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये मॉडल अब यूनिक हो गए हैं, आप निलामी करो और पक्का लाइफ सेटल हो जाएगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सर्दियों में ऐसे नजारे बहुत ही नॉर्मल हो जाते हैं, आप भी देखिए वायरल Video