सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म पर है जहां इंसान जितनी बार जाता है, उतनी बार कुछ न कुछ ध्यान खींचने लायक दिख ही जाता है। कुछ पोस्ट देखकर इंसान हैरान हो जाता है क्योंकि ऐसा उसने कभी सोचा तक नहीं होता है तो वहीं कई सारे पोस्ट देखकर इंसान उसे खुद से रिलेट कर पाता है क्योंकि वो चीज बहुत ही कॉमन होती है। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और हर दिन तरह-तरह के वीडियो और फोटो खूब देखते होंगे। उन्हीं सब के बीच में कुछ कमाल के वायरल कंटेंट भी नजर आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी सर्दी का मौसम चल रहा है और सर्दी में बहुत सारे लोगों का एक ही दुख होता है और वो दुख कपड़े के सूखने का होता है। सर्दियों में धूप कई बार निकलती नहीं है और ऐसे में कपड़े जल्दी सूखते नहीं हैं। ऐसे में जब भी छत पर जाओ तो दिखता है कि पूरे मोहल्ले के कपडे़ उनकी छतों पर सूखने के लिए डले हुए हैं। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि लगभग सभी छतें कपड़ों से ढके हुए हैं। सभी छतों पर कपड़े सुख रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे सभी ने एक ही दिन अपने घर के सारे गंदे कपड़े धो दिए हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @areeeyaaarrr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आखिरकार जब धूप आ जाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 40 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है एक दिन में सब कपड़े निपटा दिए। दूसरे यूजर ने लिखा- कल मेरा मोहल्ला ऐसा था। तीसरे यूजर ने लिखा- जब 3 हफ्ते बाद थोड़ी धूप निकल जाए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दुनिया की सबसे महंगी RUM कौन सी है? कीमत जानकर पैर के नीचे से जमीन ही खिसक जाएगी