हर कुछ समय के बाद सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ट्रेंड होने ही लगता है। कभी कोई वीडियो खूब वायरल हो जाती है तो उसी कंटेंट पर सभी लोग वीडियो बनाने लग जाते हैं। कभी कोई नया ट्रेंड आता है, तो सभी लोग उस पर वीडियो बनाकर डालने लगते हैं और ये सब वायरल भी खूब आता है। कभी AI फोटो का ट्रेंड चलता है तो कभी किसी यूनिक तरह के वीडियो का ट्रेंड चलता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर यह सब तो देखते ही रहते होंगे। कुछ ट्रेंड आपको पसंद आते होंगे और कुछ आपका दिमाग खराब कर देते होंगे। अभी जो ट्रेंड चल रहा है, उसने दूसरे लोगों का तो दिमाग खराब दिया। वीडियो देखकर आप भी देखिए कि आपका क्या रिएक्शन रहता है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का और लड़की ने हाथ पकड़ा हुआ है जिस तरह से हाथ मिलाते हैं। अब लड़का एक कप चाय अपने और उसके, दोनों के हाथ पर गिराता है। इस दौरान अगर किसी ने भी हाथ नहीं हटाया तो वो लोयल है और हटा लिया तो वो लॉयल नहीं है। अब पीने वाली चीज से लोग लॉयल्टी चेक कर रहे हैं और इससे बड़ी पागलपंती क्या ही हो सकती है। कई लोग दोस्ती में भी इसी तरह से लॉयल्टी चेक कर रहे हैं और इस तरह के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SantaniSubhajiT नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेवकूफ लोग हैं, ऐसे लोगों के ही दो-चार के साथ चक्कर चल रहे होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये टॉर्चर है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये आज की पागल पीढ़ी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे मूर्खता कहते हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस एक Meme को समझने में शख्स को लग गए 5 हफ्ते, आप भी जरा देख लीजिए
"मैं पुलिस बुलाऊंगा!" मालकिन को किसी इंसान ने नहीं, तोते ने दी धमकी